पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव के मतदानों की गिनती सुबह 8 बजे से चल रही है, इस बार राज्यभर में 66.9% वोटिंग रिकॉर्ड की गई है, जो कि वर्ष 1951 के पचत सबसे ऊंचा मतदान प्रतिशत साबित हुआ है। ऐसे में लोगों के मन में यदि प्रश्न उठ रहा है कि क्या इतने बड़े पैमाने पर हुए मतदान ने संकेत दे दिया है कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है या एक बार फिर NDA सरकार पर ही लोगों ने भरोसा जताया है। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर में NDA के खेमे में खुशी बनकर सामने आई. रुझानों में NDA ने अपने नाम बढ़त की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और JDU के कई नेताओं ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया है। इतना ही नहीं शुरुआती रुझानों में NDA 200 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन 37 सीटों पर है।
झंझारपुर विधानसभा सीट पर NDA+ (BJP) नीतीश मिश्रा CPI के राम नारायण पाण्डे से 26166 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं झंझारपुर सीट पर वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव परिणाम में BJP के नीतीश मिश्रा को ही जीत मिली थी।
राघोपुर में कांटे की टक्कर; तेजस्वी पीछे, भाजपा के सतीश कुमार आगे : बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर शुक्रवार को कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है, जहां ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सतीश कुमार से 4829 वोटों से पीछे चल रहे है। वहीं तारापुर सीट के बारें में बात की जाए तो यहां भाजपा प्रत्यासी सम्राट चौधरी RJD के उम्मीदवार से 22738 वोटों से आगे चल रहे है।
बात की जाए भोजपुरी कलाकार और RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव की तो वह भी इस समय भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार छोटी कुमारी से 2592 वोटों से पीछे चल रहे है, भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और भजन गायिका मैथिली ठाकुर जो की युवा नेता है उन्होंने RJD उम्मीदवार बिनोद मिश्रा से 7 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बनाई हुई है, लेकिन इस समय पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह वोटों की गिनती में 30 हजार मतों से पीछे चल रही है।
वहीं बात की जाए डिप्टी सीएम और भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की तो वह इस समय 14481 वोटों से आगे चल रहे है। वहीं JJD के उम्मीदवार, लालू प्रसाद के बेटे और तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप 26563 सीटों से पीछे चल रहे है, वहीं जनसुराज सीट से चुनाव में उतरे प्रशांत किशोर का खता अब तक नहीं खुला।
NDA की RLM पार्टी के उम्मीदवार माधव आनंद को बढ़त, RJD पीछे :
मधुबनी विधानसभा सीट पर NDA की RLM पार्टी के उम्मीदवार माधव आनंद 3359 से आगे चल रहे है RJD के समीर महासेठ से आगे चल रहे हैं। वहीं समीर कुमार महासेठ 2759 वोट से पीछे चल रहे है। बात की जाए बिस्फी विधानसभा सीट पर BJP प्रत्याशी हरीभूषण ठाकुर बचौल RJD के आशिफ अहमद से 8502 वोटों से पीछे चल रहे है। बिहार की बाबूबरही विधानसभा सीट पर JDU उम्मीदवार मीणा कुमारी 12776 वोटों से बढ़त बना चुकी है वहीं RJD के अरुण सिंह कुशवाहा से पीछे चल रहे है। खजौली विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार अरुण शंकर प्रसाद 11 हजार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा RJD के उम्मीदवार ब्रज किशोर यादव पिछड़ रहे है।