CSK द्वारा Hall of Fame की शुरूआत, सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को मिला पहला सम्मान

Highlights CSK ने पहली बार की Hall of Fame की शुरुआत। सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को पहला सम्मान मिला। चेपॉक में Roar 2026 इवेंट में बड़ी संख्या में फैंस मौजूद रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने अब तक के इतिहास में एक बहुत ही खास कदम उठाया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से ठीक पहले, चेन्नई की टीम ने अपना पहला "Hall of Fame" शुरू किया है। इस सम्मान के लिए CSK ने अपने दो दिग्गज खिलाड़ियों, सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को चुना है। ये घोषणा चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, जिसे चेपॉक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है, में आयोजित एक शानदार इवेंट "Roar 2026" के दौरान की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में फैंस अपने चहेते सितारों को देखने के लिए मैदान में पहुंचे थे। 

सुरेश रैना को CSK के फैंस प्यार से "Chinna Thala" कहकर बुलाते हैं। वो 2008 से 2015 और फिर 2018 से 2021 तक चेन्नई की टीम में थे। उन्होंने अपने IPL करियर में कुल 205 मैच खेलें, जिनमें उन्होंने 32.52 की औसत से 5,528 रन बनाए। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से चेन्नई को 2010, 2011, 2018 और 2021 में चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई है। 2010 में तो वे 520 रनों के साथ CSK के हाईएस्ट रन स्कोरर थे। सुरेश इस टीम के खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि इसकी आत्मा की तरह थे। CSK में महेंद्र सिंह धोनी के बाद यदि किसी खिलाड़ी का नाम याद आता है तो वो सुरेश रैना ही हैं। इसी वजह से उन्हें इस सम्मान का हकदार माना गया।

दूसरे खिलाड़ी, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया, वो है ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडन। भले ही यह विस्फोटक खिलाड़ी 2008 से 2010 तक दो साल ही टीम के साथ रहा, लेकिन इस कम समय में भी उन्होंने अपना गहरा प्रभाव छोड़ा। उन्होंने 2009 के IPL सीजन में 572 रनों के साथ ऑरेंज कैप जीती और 2010 में भी टीम को अपना पहला खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया। उनकी अग्रेसिव बल्लेबाजी ने CSK को IPL के प्रारंभिक वर्षों में एक बड़ी टीम के रूप में पहचान दिलाई। इस खास मौके पर सिर्फ रैना और हेडन ही नहीं, बल्कि टीम के अन्य महान खिलाड़ी, ड्वेन ब्रावो, माइकल हसी, अम्बाती रायुडू, लक्ष्मीपति बालाजी और मुथैया मुरलीधरन भी मौजूद थे। महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी ने इस इवेंट को और भी खास बना दिया।

Related News