चुनावी रैली के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर लगाए झूठ बोलने के आरोप

Highlights राहुल गांधी के आरोप झूठे और बेबुनियादी : राजनाथ सिंह। राजनाथ सिंह ने NDA सरकार को सुरक्षा, विकास और जनता के भरोसे आधारित बताया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की सेना की सराहना।

पटना :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार यानि 08 नवंबर 2025 को कहा है कि यदि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगता है कि बिहार में वोट चोरी किए जा रहे है, तो उन्हें सबूतों के साथ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कर देनी चाहिए, न कि झूठ फैलाना चाहिए। सासाराम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने इस बारें में कहा है कि राहुल गांधी के पास अब मुद्दों की कमी हो गई है, इसलिए वे निराधार इल्जाम लगा रहे हैं। 

यह अच्छी राजनीति का संकेत नहीं- राजनाथ सिंह :

राजनाथ सिंह ने इस बारें में कहा है कि  'कांग्रेस जाति, पंथ और धर्म के नाम पर लोगों में फुट डाल देती है। यह सकारात्मक राजनीति का संकेत नहीं है।' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी बात को जारी रखते हुए ये भी कहा है कि भारत कभी किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन यदि कोई भारत को उकसाएगा तो उसे बिलकुल भी नहीं छोड़ा जाएगा। 

राजनाथ सिंह ने की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ :

इतना ही नहीं जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की तारीफ की है। यह अभियान पहलगाम आतंकी हमले के पश्चात किया गया प्रतिघाती अभियान था, जिसमें अप्रैल में 26 लोग मार दिए गए थे। 

भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को कर दिया नष्ट : 

राजनाथ सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया है, बंद नहीं किया गया। यदि आतंकवादी फिर से भारत पर हमला करने का प्रयास करेंगे, तो हम और भी कड़े तरीके से जवाब देने वाले है। हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों को धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि उनके कर्मों के आधार पर मारा है। भारतीय बलों ने आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।' 

कांग्रेस पर साधा निशाना : 

राहुल गांधी द्वारा रक्षा सेवाओं में आरक्षण से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ सिंह ने इस बारें में आगे ये कहा है, 'रक्षा बल इन सब चीजों से ऊपर हैं। यहां तक कि ‘डायन’ भी एक घर छोड़ देती है, लेकिन कांग्रेस ने राजनीति में ऐसी मर्यादा को भी नहीं बख्शा।'

देश की सुरक्षा, विकास और जनता का भरोसा :

दरअसल राजनाथ सिंह ने इस बारें में कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार देश की सुरक्षा, विकास और जनता के भरोसे पर आधारित है, जबकि विपक्ष केवल झूठे आरोपों और विभाजनकारी राजनीति में भरोसा करता है। 

Related News