राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, राजनीतिक दलों से अपील सेना को राजनीति से दूर रखे

Highlights राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर पलटवार, सेना को राजनीति में न घसीटें। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की राहुल गांधी के बयान की आलोचना। सेना का एक ही धर्म है सैन्य धर्म : राजनाथ सिंह।

पटना : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी के सेना पर दिए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उन्होंने राहुल गांधी पर सशस्त्र बलों को राजनीति में घसीटने तक का इल्जाम लगाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय सेना में देश की 10 प्रतिशत आबादी का ही नियंत्रण है।

अराजकता फैलाना चाह रहे राहुल गांधी : राजनाथ सिंह 

बिहार के जमुई में चुनाव प्रचार के समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बारें में कहा कि वह (राहुल गांधी) रक्षाबलों में आरक्षण की मांग करके देश में अराजकता पैदा करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है की सेना को राजनीति में न घसीटें। अब राहुल गांधी रक्षा बलों में आरक्षण का भी मुद्दा उठा रहे है। यह देश में अराजकता फैलाने के प्रयास के अलावा और कुछ भी नहीं है। हमारी सेनाएं ऐसे मतभेदों से कहीं ऊपर है।

सेना में राजनीति न लाएं : राजनाथ सिंह

उन्होंने इस बारें में आगे कहा की सैनिकों के लिए केवल एक ही धर्म है, सैन्य धर्म। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की आरक्षण होना चाहिए। हम आरक्षण का समर्थन करते हैं एवं इसे गरीबों को दिया गया है, लेकिन जब सेना की बात आती है तो हमारे सैनिक केवल एक ही धर्म, सैन्य धर्म का पालन करते हैं। इसके अलावा कोई दूसरा धर्म नहीं है। सेना में राजनीति न लाएं। जब भी देश पर संकट आया है, हमारे सैनिकों ने अपने साहस और पराक्रम से भारत को गौरवान्वित किया है।

राहुल गांधी का बयान, सेना पर 10 प्रतिशत लोगों का कंट्रोल :

औरंगाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था की देश की 90 प्रतिशत आबादी दलित, महादलित, पिछड़ी, अति पिछड़ी या अल्पसंख्यक समुदायों से भी है। इतना ही नहीं 500 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालें तो आपको पिछड़े या दलित समुदायों का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं मिलेगा। वे सभी शीर्ष 10 प्रतिशत से आते हैं। सभी नौकरियां उन्हीं के पास जाती हैं। सेना पर उन्हीं 10 प्रतिशत लोगों का कंट्रोल है।

Related News