धुरंधर : द रिवेंज मचा रही तूफान, पहले ही दिन की 145 करोड़ से अधिक की कमाई

Highlights धुरंधर: द रिवेंज ने पहले दिन की करीब 145 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई। रणवीर सिंह के साथ राकेश बेदी के दमदार रोल ने सबको चौंकाया। माना जा रहा है कि ये फिल्म कुछ ही दिनों में 1,000 करोड़ रूपए का आंकड़ा भी छू लेगी।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने सिनेमाघरों में जो तहलका मचाया है, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन कमाई के ऐसे आंकड़े छुए हैं, जिसकी उम्मीद पहले से ही की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 145 करोड़ रूपए से अधिक का बिजनेस कर लिया है, जो कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बहुत बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है। फिल्म की इस बड़ी सफलता के पीछे कई कारण हैं। सबसे पहली वजह तो फिल्म के पहले भाग की अपार लोकप्रियता थी, जिसनें दर्शकों के बीच इस सीक्वल को लेकर अलग ही क्रेज पैदा कर दिया था। फिल्म को 7 अलग-अलग चैप्टर्स में बांटा गया है, जो दर्शकों को अंत तक अपनी सीटों से बांध कर रखती है।

रणवीर सिंह ने इस फिल्म में "जसकीरत सिंह रांगी" का किरदार निभाया है और उनके काम की खूब तारीफ भी की जा रही है। लेकिन इस बार असली सरप्राइज राकेश बेदी बनकर निकले हैं। आमतौर पर कॉमेडी रोल्स के लिए मशहूर बेदी ने पाकिस्तानी पॉलिटिशियन "जमील जमाली" का ऐसा दमदार किरदार निभाया है, जिससे हर कोई उनका मुरीद बन गया है। सोशल मीडिया पर मीम्स में भी वो हर तरफ नजर आ रहे हैं। कई जगह तो उन्हें फिल्म का असली धुरंधर भी कहा जा रहा है। आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रिव्यू के जरिए ही 40 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली थी। अब रिलीज के पहले ही दिन फिल्म की कुल कमाई 145 करोड़ रूपए से ऊपर पहुंच चुकी हैं।

डायरेक्टर आदित्य धर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे लंबे स्केल की फिल्में बनाने में माहिर हैं। इससे पहले वो उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का निर्देशन भी कर चुके हैं और आर्टिकल 370 व बारामूला जैसी फिल्मों का लेखन भी कर चुके हैं। धुरंधर: द रिवेंज की अवधि लगभग 4 घंटे होने के बावजूद ये दशकों को बोर नहीं होने देती। फिल्म की कमाई इसी तरह जारी रही, तो माना जा रहा है कि ये कुछ ही दिनों में 1,000 करोड़ रूपए का आंकड़ा भी छू लेगी। ये फिल्म भी अपनी पहले भाग की तरह ब्लॉकबस्टर साबित होगी, इसमें कोई शक नहीं है। अब देखने वाली बात यही है कि क्या ये कमाई में उससे आगे निकल पाती है या नहीं। 

Related News