आर्यन से अनाया बना पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ का बेटा, जेंडर ट्रांजिशन यात्रा को साझा किया

Highlights अनाया बांगड़ ने अपनी जेंडर ट्रांजिशन यात्रा को साझा किया। संजय बांगड़ ने बेटी के इस बदलाव में पूरा समर्थन जताया। अनाया मार्च 2026 में Vaginoplasty करने की योजना बना रही है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के बच्चे आर्यन बांगड़ के अब अनाया बांगड़ के रूप में अपनी पहचान अपनाने की खबर काफी समय से चर्चा में है। ये सिर्फ एक नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि एक लंबा और भावनात्मक सफर है, जिसे उन्होंने एक इंटरव्यू में साझा किया है। अनाया ने बताया कि वो हमेशा से खुद को एक लड़की के रूप में महसूस करती थी और अब नई पहचान के साथ जीने के लिए तैयार है। अनाया की जेंडर ट्रांजिशन की प्रकिया की शुरूआत हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) से हुई। इसे जेंडर एफर्मिंग हार्मोन थेरेपी (GAHT) भी कहा जाता है। ये एक काफी लंबी और जटिल प्रक्रिया होती है, जिसमें टेस्टोस्टेरॉन (Testosterone) हार्मोन को कम करने और एस्ट्रोजन (Estrogen) हार्मोन को बढ़ाने के लिए इंजेक्शन, दवाइयां आदि का इस्तेमाल किया जाता है।

खबरों के मुताबिक, अनाया मार्च 2026 में अपनी मुख्य जेंडर एफर्मिंग सर्जरी वेजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) करने की योजना बना रही है। इससे पहले वो ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन (Breast Augmentation) और ट्रेकियल शेव (Tracheal Shave​) जैसी प्रक्रियाओं से भी गुजर चुकी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ये जेंडर एफर्मिंग प्रक्रिया केवल शारीरिक नहीं होती, बल्कि इसके लिए लंबे समय तक मेडिकल जांच और मेंटल काउंसलिंग की भी जरूरत होती है। अनाया की सर्जरी थाईलैंड में होने की संभावना है, जहां उन्हें रिकवरी होने तक कुछ समय के लिए रूकना भी पड़ सकता है। उनके पिता संजय बांगड़ इस पूरे सफर में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं। संजय बांगड़ ही इस सर्जरी का पूरा खर्चा उठाने वाले है।

शुरूआत में यह बदलाव परिवार के लिए समझना आसान नहीं रहा होगा, लेकिन अब अनाया को अपने माता-पिता और परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। अनाया का कहना है कि समाज की प्रतिक्रियाओं के बावजूद उनके पिता का साथ उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। हालांकि, इस बदलाव का असर उनके क्रिकेट करियर पर भी पड़ा है, क्योंकि फिलहाल ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नियम पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

Related News