गहलोत ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- 'कभी पीएम के दावेदार, अब मुख्यमंत्री पद के हकदार नहीं'

Highlights देश के परिवर्तन के लिए जरुरी है बिहार चुनाव। अशोक गहलोत ने साधा नीतीश पर निशाना, कहा- वह मुख्यमंत्री होंगे या नहीं। राहुल गांधी की यात्रा के बाद बदल गया बिहार का माहौल।

पटना : बिहार चुनाव के मध्य नेताओं की जुबानी जंग ने तेजी पकड़ ली है। राजनेता एक दूसरे पर शब्दों के बाणों से प्रहार शुरू कर दिया है। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कस दिया है। उन्होंने इस बारें में कहा है कि नीतीश कुमार एक वक़्त में पीएम पद के दावेदार थे और अब भारतोय जनता पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री घोषित करने को भी तैयार नहीं है।

अशोक गहलोत ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि आज नीतीश कुमार के सामने यह स्थिति आ चुकी है कि सरकार बनने पर भी वह मुख्यमंत्री होंगे या नहीं, अब तक ये तय नहीं हो पाया है। उन्होंने इस बारें में कहा है कि नीतीश कुमार ने अलग-अलग पार्टियों के साथ गठबंधन कर अपनी छवि और भी ज्यादा बिगाड़ ली है।

बिहार से ही पूरे देश में भेजा जाएगा संदेश :

इतना ही नहीं राजस्थान के पूर्व सीएम गहलोत ने बिहार में महागठबंधन की जीत का दावा भी किया है। उन्होंने इस बारें में कहा है कि बिहार में परिवर्तन महागठबंधन के लिए बिलकुल भी नहीं है, बल्कि देश के लिए जरूरी है। यह अकेले बिहार का चुनाव नहीं, बल्कि पूरे देश को संदेश देने वाला चुनाव है।

महागठबंधन पूरी तरह एकजुट :

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने इस बारें में कहा है कि, "महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है एवं हमें उम्मीद है कि हम सरकार को बदलने वाले है। राहुल गांधी की यात्रा के पश्चात बिहार का माहौल पूरी तरह बदल गया है।" गहलोत ने इस बारें में आगे कहा है कि पूरा देश यह जानना चाहता है कि आखिरकार भारतीय जनता पार्टी हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र में कैसे जीती।

बिहार की जनता परिवर्तन चाहती :

कांग्रेस प्रभारी ने इस बारें में कहा है कि बिहार की जनता 20 वर्ष के पश्चात अब परिवर्तन चाह रही है। बिहार की सत्ता में परिवर्तन वहां के लिए बहुत जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी के लोगों को घमंड आ चुका है, उसका घमंड टूटना बेहद ही जरुरी है।

युद्ध की तरह चुनाव लड़ती है बीजेपी :

अशोक गहलोत ने इस बारें में ये भी कहा है कि, "भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के चुनाव को युद्ध की तरह लड़ रही है। लोकतंत्र में चुनाव जनता का मत हासिल करने के लिए ही होता है। यहां हर जीत बहुत मायने नहीं रखती, लेकिन भाजपा जिस तरह दंगल और युद्ध के अंदाज में चुनाव को लड़ रही है उसमें हिंसा होती है।"

Related News