मौलाना तौकीर रजा के घर से बरामद हुए अवैध हथियार और पेट्रोल बम

Highlights बरेली में 'आई लव मुहम्मद' कैंपेन के प्रदर्शन में भड़की हिंसा। IMC प्रमुख तौकीर रजा खान ने भीड़ को उकसाया, पुलिस पर हमले का दिया आदेश। तौकीर के करीबी नफीस की मार्केट सील, नगर निगम ने जारी किया नोटिस।

बरेली :  यूपी के बरेली में बीते शुक्रवार 26 सितम्बर 2025 को आई लव मोहम्मद कैंपेन के नाम पर हुई हिंसा किसी साजिश से कम नहीं थी। पुलिस FIR में इस बारें में खुलासा किया है कि IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान आरोपी नंबर वन हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आदेश दिए थे कि आज शहर का माहौल खराब करना था, चाहे इसमें पुलिसवालों का कत्ल ही क्यों न करनी पड़े और मुस्लिमों की ताकत दिखानी है। पुलिस ने तौकीर रजा सहित 8 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि 10 FIR में 2000 से अधिक लोग नामित हैं। हिंसा में 10 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए। पुलिस ने शहर में इंटरनेट 48 घंटे के लिए बंद किया गया था।

तौकीर रजा ने भीड़ को दंगे के लिए उकसाया :

खबरों का कहना है कि बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के पश्चात आला हजरत दरगाह एवं  तौकीर रजा के आवास के बाहर सैकड़ों प्रदर्शनकारी जमा हो गए। सभी 'आई लव मुहम्मद' के पोस्टर लेकर मार्च निकालने के प्रयास में थे, लेकिन प्रशासन ने अनुमति न देने पर प्रदर्शन को पूरी तरह से रोक दिया गया। इतना ही नहीं भीड़ में से कुछ ने ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा’ जैसे उग्र नारे लगाए, इससे माहौल तनावपूर्ण हुआ।

वहीं भीड़ ने तौकीर रजा के कथित बयान का हवाला देते हुए नारेबाजी शुरू की- ‘मौलाना तौकीर रजा ने इस बारें में कहा था, आज शहर का माहौल बिगाड़ना है, चाहें इसमें पुलिस वालों का कत्ल भी करना पड़ा एवं  मुस्लिमों की ताकत दिखाना है।’ इसके पश्चात भीड़ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए उग्र हो उठी। कोतवाली इलाके, अलमगीरपुर, सिविल लाइंस, बड़ा बाजार एवं बनसमंडी में दुकानें बंद कर दी गई।  वाहनों पर पथराव किया गया।

पेट्रोल बम एवं हथियारों से पुलिस पर अटैक : 

इस केस  में पुलिस FIR में कहा गया हैप्रदर्शन में अपराधियों को पहले से बुलाया। IMC प्रमुख तौकीर रजा, उनके सहयोगी नदीम  एवं अन्य पदाधिकारियों ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। भीड़ ने पुलिस पर अवैध हथियारों से फायरिंग भी शुरू कर दी, जिसमें जान से मारने का इरादा साफ़ तौर पर दिखाई दिया। सिपाहियों के डंडे छीने, वर्दी के बैच नोचे गए। कांच की बोतलों में भरे पेट्रोल बम फेंके गए, इससे कई पुलिसकर्मी झुलस गए। यही नहीं धारदार हथियारों से भी हमला किया गया, इसमें 10 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटनास्थल से भारी मात्रा में मिले हथियार : 

हिंसा के पश्चात पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें पुलिस को घटनास्थल से बड़े पैमाने पर अवैध हथियार जब्त किए गए, जिनका उपयोग पुलिस पर हमले के लिए किया गया था। DIG अजय कुमार साहनी ने इसे पूर्वनियोजित साजिश कहा है, जो पश्चिमी यूपी में शांति भंग करने और राज्य की विकास योजनाओं को पटरी से उतारने की कोशिश की थी।

जेल भेजे गए तौकीर रजा :

बरेली SSP अनुराग आर्य ने इस बारें में कहा है कि तौकीर रजा समेत 8 आरोपी जेल भेज दिए गए है। इतना ही नहीं 90-95% लोग शांतिपूर्ण थे, लेकिन उपद्रवी तत्वों ने कानून-व्यवस्था को भंग कर दी थी। वहीं प्रशासन ने तौकीर रजा एवं उसके करीबियों पर भी जांच भी शुरू कर दी। इसमें तौकीर रजा के करीबी नफीस की मार्केट सील हो गए, नगर निगम आज दोपहर 3 बजे तक दुकानदारों को मार्केट खाली करने का नोटिस भी जारी कर दिए। तीन साल से मार्केट सील होने का नोटिस जारी कर दिया गया है।

 

Related News