चंद मिनट में पाक को धूल चटा सकती है भारत की ब्रह्मोस मिसाइल

Highlights व्हाइट हाउस ने 10 अक्टूबर को स्पष्ट किया कि पाक को AIM-120 मिसाइल नहीं दी गई। भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल AIM-120 से अधिक शक्तिशाली। ब्रह्मोस ने पहुंचाया पाकिस्तान को भारी नुकसान।

नई दिल्ली : अमेरिका एवं पाक के रिश्ते बीते कुछ माह से बहुत अचे दिखाई दिए है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में पाक फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की भर भर कर तारीफ की है। ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात इनके मध्य नजदीकी और भी ज्यादा बढ़ चुकी है। इन दिनों  अमेरिका की मिसाइल AIM-120 एडवांस्ड मीडियम रेंज एयर-टू-एयर मिसाइलें (AMRAAM) की खूब बातें भी सुनने के लिए मिली है। दावा किया जा रहा था अमेरिका इन्हें पाक को देने वाला है। हालांकि अमेरिका ने इस पर सफाई तक दे दी है, लेकिन भारत के पास एक ऐसी घातक मिसाइल है जो कि पाक का पलभर में घमंड चूर-चूर कर डालेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाक F-16 फाइटर जेट AIM-120 मिसाइल को दागने में बेहद ही सक्षम है। इसका उपयोग युद्ध के बीच किया जा सकता है, लेकिन व्हाइट हाउस ने 10 अक्टूबर को जारी किए बयान में जानकारी दी है कि पाक को कोई नई मिसाइल या उसकी तकनीक नहीं दी गई है। यदि फिर भी AIM-120 मिसाइल की तुलना भारतीय मिसाइलों से करें तो वह उनके आगे कहीं भी नहीं टिक सकती।

AIM-120 से कहीं अधिक ताकतवर और खतरनाक है ब्रह्मोस :

पाक की AIM-120 एयर टू एयर मिसाइल है। इतना ही नहीं भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। यह एंटीशिप मिसाइल भी शामिल है। यदि रेंज के बारें में बात की जाए  तो AIM-120 160 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम है। जबकि ब्रह्मोस 290 से 500 किलोमीटर की दूरी तक मार करने की ताकत रखती है। AIM-120 23 किलोग्राम वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। वहीं ब्रह्मोस 200 से 300 किलोग्राम वॉरहेड भी लेकर जा सकती है। स्पीड के बारें में बात की जाए तो ब्रह्मोस 2।8 से 3।0 मैक की स्पीड से दूरी तय करने में कामयाबी हासिल कर सकती है।

किस-किस फाइटर जेट में सेट की जा सकती है ब्रह्मोस :

यदि पाक की AIM-120 के बारें में बात की जाए तो इसे F-16 या JF-17 पर सेट की जा सकती है। इसे दागने के लिए ये दो फाइटर प्लेन अधिक उपयुक्त हैं। वहीं भारत की ब्रह्मोस मिसाइल के बारें में बात की जाए तो यह Su-30, MiG-29K के साथ-साथ शिप एवं संबरीन पर भी सेट की जा सकती है। दावा किया जाता है कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के समय ब्रह्मोस का उपयोग किया था। इस मिसाइल ने पाकिस्तान को भारी हानि पहुंचाई थी।

Related News