अधिकांश लोग नहीं जानते कंडोम का सही इस्तेमाल, दिमाग में बना बैठे है ऐसे ख्याल

Highlights 6 प्रतिशत आबादी के लोगों को कंडोम के इस्तेमाल के बारें में नहीं है जानकारी । स्वस्थ शारीरिक संबंध बनाने के लिए करें कंडोम का इस्तेमाल। कंडोम का इस्तेमाल न करने से बढ़ सकता है गर्भधारण का खतरा। HIV संक्रमण से बचने के लिए कंडोम करें कंडोम का इस्तेमाल।

​WHO हर बार किसी न किसी मामले में या बीमारी को लेकर नए नए अपडेट जारी कर देता है, जिसमें ये जानकारी दी गई है कि हिन्दुस्तान में बिना  कंडोम के यौन संबंध बनाने का चलन अब भी कई जगह पर बहुत ही ज्यादा है। इसमें इस बारें में भी जिक्र कर दिया गया है कि किन-किन राज्यों से कंडोम का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। खबरों की माने तो कुछ समय पहले ही इस बारें में कई तरह के खुलासे भी हुए है, वहीं पहले के बजाय अब यौन संबंधों के समय कंडोम के उपयोग में सबसे तेजी से कमी देखने के लिए मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के लोगों को कंडोम के उपयोग को लेकर निरंतर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लेकिन फिर भी इसके उपयोग में कमी आने लगी है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन से राज्य हैं जहां कंडोम का सबसे अधिक उपयोग किए जाते है।

6 प्रतिशत आबादी के लोगों को कंडोम के इस्तेमाल के बारें में नहीं है किसी भी प्रकार की कोई जानकारी: कुछ शोध में ये कहा गया है कि हिंदुस्तान में 6 प्रतिशत आबादी ऐसी भी हैं, जो कंडोम के बारे में नहीं जानते हैं। सिर्फ 94 प्रतिशत लोगों को ही कंडोम के बारें में जानकारी भी दी है। प्रतिवर्ष इंडिया में औसतन 33।07 करोड़ कंडोम कार्य कर लिए जाते है। इंडिया के राज्य यूपी के बारें में बात की जाए तो यहां हर वर्ष 5।3 करोड़ कंडोम की खपत देखने के लिए मिली है। यह आंकड़ा दूसरे स्टेट्स से बहुत ही अधिक है। 2024 के अंत में उत्तरप्रदेश की आबादी 22 करोड़ पार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां के हेल्थ सेंटरों और गवर्नमेंट हॉस्पिटल में  कंडोम की बिक्री मुफ्त में ही की जाती है। कुछ सर्वे में तो ये भी कहा गया है कि अब कंडोम के उपयोग में कमी भी देखने के लिए मिल रही है। जहां पुडुचेरी में 10,000 जोड़ों में से 960, पंजाब में 895, चंडीगढ़ में 822, हरियाणा में 685 जोड़े ही संबंध बनाने के बीच कंडोम उपयोग करते हैं।  वहीं, हिमाचल प्रदेश में 567, राजस्थान में 514, गुजरात में 430 लोग कंडोम का उपयोग करते हैं। कंडोम के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी की कमी है, और कई लोग इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं, जिससे यौन संचारित संक्रमण (STI) और गर्भावस्था का खतरा बढ़ जाता है।

ये है कुछ ध्यान रखने योग्य बातें : कंडोम का सही समय पर इस्तेमाल सही समय पर इस्तेमाल करना पूरी तरह से कंडोम को लगाना समय से पहले न निकाले कंडोम को सही स्थान पर रखें हर बार नया कंडोम का उपयोग भी करें कंडोम का सही समय पर इस्तेमाल : 

शारीरिक संबंध बनाने से पहले ही आपको कंडोम का उपयोग कर लेना चाहिए, ताकि गलती से भी आपको कोई भी परेशानी, यौन संचारित संक्रमण और गर्भावस्था जैसी चीजों का खतरा कम ही रहें।

चिकनाई क्यों ज़रूरी है : 

Cornell Health ने अपने शोध में बताया है कि - घर्षण (skin on skin, latex on skin, etc।) को कम करके चिकनाई यौन क्रियाकलाप में सुखद अनुभूतियाँ जोड़ती है। कम घर्षण कंडोम के टूटने की संभावना को कम करने में मदद करता है। यह जलन, रगड़ या त्वचा के टूटने को रोकने में भी मदद करता है। गुदा मैथुन के लिए चिकनाई ज़रूरी है, क्योंकि योनि के विपरीत, गुदा में कोई प्राकृतिक चिकनाई नहीं होती है और यह उतना विस्तृत नहीं होता है। जिन लोगों ने पहले कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाएं है, उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि उनके लिए चिकनाई विशेष रूप से आराम और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है, हालाँकि कई कंडोम पहले से चिकनाई वाले आते हैं, फिर भी यह सलाह दी जाती है कि आप संबंध बनाने के दौरान अतिरिक्त चिकनाई का उपयोग करें।

नोट : बाहरी कंडोम का उपयोग करते समय, चिकनाई को सीधे लिंग के शाफ्ट पर नहीं लगाया जाना चाहिए। हालाँकि कंडोम पहनने वाले के लिए सनसनी बढ़ाने के लिए कंडोम की नोक में थोड़ी मात्रा लगाई जा सकती है, लेकिन अधिकांश चिकनाई कंडोम के बाहरी हिस्से पर लगाई जानी चाहिए ताकि प्रवेश के दौरान ग्रहणशील साथी को आराम मिले।

पूरी तरह से कंडोम को लगाना : 

कई बार ऐसा होता है कि लोग शारीरिक संबंध बनाने से पहले कंडोम का इस्तेमाल तो करते है लेकिन वह उसे उचित तरह से नहीं पहनते है, जिसकी वजह से  संक्रमण जैसी चीजों का खतरा बढ़ जाता है।

समय से पहले न उतारें :

शोध में पाया गया है कि जो लोग शारीरिक संबंध बनाने के पश्चात तुरंत ही कंडोम का उतार देते है, इससे भी गर्भावस्था जैसी परेशानी आ सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो कपल बिना शादी के साथ रहते है जिसे (लिव इन) कहते है। इसलिए उन्हें इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि संबंध बनाने के बाद ही कंडोम को उतारें।

कंडोम को सही स्थान पर रखें : 

इस बात में कोई शक नहीं है कि आज भारत ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में कंडोम का इस्तेमाल बहुत ही अधिक मात्रा में किया जाता है, लेकिन आज भी कई प्रतिशत लोग ऐसे है जो कंडोम का रख-रखाव सही तरह से नहीं करते, उन्हें भी इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि  कंडोम को गर्मी, नमी और धूप से दूर रखना चाहिए।

हर बार नया कंडोम का उपयोग भी करें : 

बहुत बार शोध में ये भी पाया गया है कि जिन लोगों को कंडोम या शारीरक संबंध बनाने के बारें में ज्यादा कुछ पता नहीं होता है वह एक ही कंडोम का इस्तेमाल दोबार भी कर लेते है, जिसकी वजह से संक्रमण का डर तो बढ़ता ही है साथ ही HIV जैसी खतरनाक बीमारी का होना भी बहुत ही आम बात हो जाती है।

आज भी लोग है कंडोम के सही इस्तेमाल से अनजान/ इमेज सोर्स (Social media) कंडोम के बारे में गलत धारणाएं और मिथ्य :  कंडोम से शारीरिक संबंध का मजा हो जाता है कम कंडोम की कीमत होती है बहुत अधिक सिर्फ महिलाओं के लिए है कंडोम कंडोम से यौन संचारित संक्रमण नहीं होते

कंडोम से शारीरिक संबंध का मजा हो जाता है कम : कई बार इस तरह की बातें सामने आती है कि कंडोम का इस्तेमाल शारीरिक संबंध का अनुभव कम हो जाता है, यह धारणा गलत है। 

कंडोम की कीमत होती है बहुत अधिक : जिन लोगों को कंडोम के उचित इस्तेमाल के बारें में जानकारी नहीं है, उन्हें यही लगता है कि कंडोम की कीमत बहुत बहुत अधिक होती है, जबकि ये धरना भी पूरी तरह से गलत है, एक कंडोम की कीमत बहुत ही कम होती है, कम से कम 30 रूपए और यह आसानी से उपलब्ध होता है। 

सिर्फ महिलाओं के लिए है कंडोम : बीते कई शोध में इस बात का भी पता चला है कि अधिकांश लोगों का ये मानना है कि कंडोम केवल महिलाओं के लिए ही, जबकि कंडोम का इस्तेमाल पुरुष और महिला दोनों कर सकते हैं। 

कंडोम से यौन संचारित संक्रमण नहीं होते : ये बात तो बहुत ही आम है कि कंडोम यौन संचारित संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करता है, लेकिन यह 100% सुरक्षित नहीं होता है। 

एक नहीं बल्कि कई तरह से इस्तेमाल किए जा सकते है कंडोम/ Image Source :- Social media कंडोम के इस्तेमाल से जुड़ी ये बातें हो सबको पता : कई प्रकार के होते है कंडोम गर्भनिरोधक के रूप में भी किया जा सकता है कंडोम का इस्तेमाल कई प्रकार के होते है कंडोम: रबर, लेटेक्स और पॉलीयूरेथेन कंडोम उपलब्ध हैं।  गर्भनिरोधक के रूप में भी किया जा सकता है कंडोम का इस्तेमाल: कंडोम का इस्तेमाल गर्भावस्था को रोकने के लिए भी किया जा सकता है।  किन राज्यों में किया जाता सबसे अधिक कंडोम का उपयोग? :

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से (2021-22) एक सर्वेक्षण और भी ज्यादा तेजी से किया जाने लगा है हाल ही में जो आंकड़े सामने आए है वह सिर्फ वर्ष 2021 से 2022 तक के ही है और अब भी इस पर कई तरह से शोध किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण में भी पाया गया कि दादरा नगर हवेली ही हिन्दुस्तान कि एक ऐसी जगह है, जहां कंडोम के महत्व के बारें में लोग ज्यादा से ज्यादा जानते है और इंडिया के किसी भी दूसरे स्टेट्स से अधिक यहां लोग कंडोम का कार्य करते है। वहीं इसके पश्चात आंध्र प्रदेश का नाम जोड़ा जाता है। जहां लोगों द्वारा सबसे अधिक कंडोम का कार्य किया जाता है।

दादरा नगर हवेली में होता है कंडोम का कई गुना इस्तेमाल? :

शोध की गई रिपोर्ट्स में 10 हजार कपल्स में से 993 जोड़े दारदा नगर हवेली में संबंध बनाने के समय कंडोम का उपयोग करना पसंद करते है। इसके पश्चात दूसरे राज्यों का भी सर्वे भी करने का एलान कर दिया गया था, जिसमें हर स्टेट से विभिन्न आयु वर्ग के 10 हजार जोड़ों से भी इस बारें में खुलकर बात की गई। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश पर जिस जगह का नाम है वो है आंध्र प्रदेश का है। जहां 10 हजार में से 978 जोड़े कंडोम का उपयोग किया जाता है। वहीं कर्नाटक का स्थान 15वां है। इस राज्य में सिर्फ 10 हजार में से 307 जोड़े ही कंडोम का इस्तेमाल करते है।

डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल कंडोम से जुड़ी हुई जितनी बातें है वह लोगों में जागरूकता को बढ़ाना है कंडोम या शारीरिक संबंध से जुड़े किसी भी तरह के उपाए को करने से पूर्व आप एक बार अपने चिकित्सक से परामर्श आवश्यक लें। 

Related News