बिहार विधासभा चुनाव में NDA को प्रचंड बहुमत, महागठबंधन और अन्य के हाथ आई इतनी सीटें

Highlights बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को 202 सीटों पर प्रचंड बहुमत। लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की दहलीज पर नीतीश कुमार। उपचुनाव के परिणाम में राजस्थान अंता से कांग्रेस की जीत।

पटना : बिहार में बीते दिनों 6 नवंबर और 11 नवंबर को विधानसभा की 243 सीटों पर मतदान हुए, वहीं आज यानी 14 नवंबर 2025 को सुबह 8 बजे से मतदान की गिनती हुई, वहीं मतदानों की गिनती के साथ NDA को प्रचंड बहुमत मिल रहा है. चुनाव के नतीजों की बढ़त से नीतीश कुमार के फिर से सीएम बनना लगभग तय है, इतना ही नहीं बिहार चुनाव में, मुकाबला मुख्य रूप से जनता दल-यूनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के मध्य था। इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) को भी बड़ा झटका लगा।

वोटों की गिनती के साथ ही लोगों की निगाह मोकामा, अलीगंज, सीवान, राघोपुर, महुआ, तारापुर से लेकर छपरा विधानसभा सीटों के परिणामों पर टिकी हुई है। वहीं राघोपुर से तेजस्वी यादव  12407 वोटों से आगे चल रहे हैं। उधर छपरा सीट से RJD के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव 1691 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस बार जनता दल (यूनाइटेड) का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं बीजेपी की छोटी कुमारी के हाथ में बढ़त है ऐसे में JDU प्रमुख और राज्य के सबसे लंबे समय तक सीएम रहे नीतीश कुमार को लगातार 5वें कार्यकाल का अवसर मिलना लगभग तय हो चुका है। 

कितनी सीटों पर कौनसी पार्टी :

NDA MGB OTH BJP : 91 RJD :  27 AIMIM : 05 JDU : 83 INC : 05 BSP : 01 LJPRV : 19 CPIM :  01   HAMS : 05 CPIML : 02   RLM : 04     Total : 202 TOtal : 35 Total : 06

 

वहीं तारापुर विधानसभा सीट से नीतीश सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी बढ़त को और भी ज्यादा मजबूत कर लिया है। 18 राउंड की गिनती के पश्चात सम्राट चौधरी ने 25376 वोट से बढ़त बनाए हुए। इसी बीच बिहार में NDA और बीजेपी की बढ़त से बिहार एवं अन्य स्थानों के भाजपा कार्ययालों में जीत का मौहोल देखने के लिए मिल रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि यह ‘विकसित बिहार’ में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएँ, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जनता अब सिर्फ और सिर्फ ‘Politics of performance’ के आधार पर जनादेश देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री नीतीश कुमार जी व NDA के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ। साथ ही, अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के  के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूँ। उन्होंने आगे कहा है कि मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता हूँ कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने NDA को यह जनादेश दिया है, मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी।

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अपार प्यार और विश्वास के लिए आभार #बिहार! बिहार विधानसभा 2025 में मिली एकतरफा और ऐतिहासिक जीत के लिए देवतुल्य बिहारवासियों का दिल से आभार! यह प्रचंड विजय लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में बिहार की नारीशक्ति के आशीर्वाद, बढ़ती पेंशन से प्रसन्न बुजुर्गों के स्नेह, रोजगार के अपार अवसरों पर युवाओं के भरोसे और किसानों की उम्मीदों का परिणाम है। जन-जन के इस विश्वास ने सुशासन और विकास की ताकत को एक बार फिर प्रमाणित किया है। अब बिहार नई गति, नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा — और भी मजबूत, और भी सक्षम।

बिहार में NDA की बढ़त के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि "बिहार की जनता ने NDA को जिस प्रकार से समर्थन दिया है वो बहुत ऐतिहासिक है। जातिवाद के विरोध में और बिहार में डबल इंजन की सरकार के विकास का समर्थन बिहार की जनता ने किया है। बिहार रोड, पानी, बिजली, उद्योग, विकास और रोजगार पर हमारी सरकार ने जो काम किया उसको सफलता मिली है... मैं बिहार की जनता को शुभकामना देता हूं।"

वहीं RLD प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, "बिहार की जनता ने एक स्पष्ट संदेश दिया है। बिहार की जनता ने बिहार के विकास के लिए मतदान किया है। नीतीश कुमार ने हर वर्ग के लिए काम किया है... बिहार की जनता ने इस चुनाव में बताया कि बिहार की जनता पीछे नहीं मुड़ना चाहती है बल्कि आगे बढ़ना चाहती है। दोनों सरकारों(केंद्र सरकार और बिहार सरकार) के मेल से बिहार में अद्भुत प्रदर्शन हुआ है। इसी का नतीजा है कि जनता ने कहा है कि एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी।"

इन सीटों पर उपचुनाव

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। इस सीट पर कांग्रस के प्रमोद जैन भाया ने फतहल हासिल करते हुए बीजेपी के मोरपाल सुमन को शिकस्त दी है। बीजेपी नेता मोरपाल को प्रमोद ने 15612 मतों से हराया है। प्रमोद जैन भाया को इस चुनाव में कुल 69571 वोट मिले और मोरपाल को 53959 वोट मिले। वहीं तरनतारन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्ट के हरमीत सिंह संधू ने जीत हासिल की है। संधू को 42649 वोट मिले। वहीं, दूसरे स्थान पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा रहीं। उन्हें इसमें 30558 वोट मिले। संधू ने सुखविंदर कौर को 12091 मतों से हराया।

Related News