पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 31 अक्टूबर 2025 यानि आज शुक्रवार को अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी कर दिया है। दरअसल NDA ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। इस खास अवसर पर NDA के घटक दलों के सभी सुप्रीम नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बिहार में चुनाव 6 और 11 नवंबर को 2 चरणों में होने वाले है एवं नतीजे 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे। विपक्षी दलों का महागठबंधन अपना घोषणापत्र 'बिहार का तेजस्वी प्रण' जारी कर दिया है, जिसमें कई लोकलुभावन वादे भी किए हुए है। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन का घोषणा पत्र आने के पश्चात राज्य के लोगों में NDA के घोषणा पत्र के प्रति जिज्ञासा और भी ज्यादा बढ़ चुकी है। वैसे तो JDU के प्रमुख और बिहार की NDA सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने बीते कुछ महीनों में राज्य के लोगों को लुभाने वाले कई सारे एलान किए है एवं योजनाएं लागू कर दी हैं।
NDA का घोषणा पत्र जारी :
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी ने साझा रूप से इस घोषणापत्र को जारी कर दिया है। NDA ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है। बिहार NDA के सभी घटक दलों ने एक लंबे मंथन के पश्चात इस घोषणा पत्र को तैयार किया। इसमें युवाओं और महिलाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित किया है। एनडीए की ओर से बिहार को अगले पांच साल में उद्योग हब बनाने का भी वादा किया।
क्यों खास है घोषणा पत्र :
घोषणा पत्र में हर विधानसभा इलाके में वेटनरी एंबुलेंस एवं हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मरीजों को जेनरिक दवाएं पर विशेष ध्यान दिया है। NDA के घोषणापत्र में नियोजित शिक्षक एवं कर्मचारी को लेकर एक बड़ा एलान कर दिया गया है। समान काम के लिए समान वेतन का भी इसमें घोषणा की गई। इसके साथ ही 5 वर्ष में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने का एलान किया है। अपने घोषणा पत्र के माध्यम से NDA ने अपने 5 वर्षों का रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार बनी तो बिहार के विकास, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बुनियादी ढांचे पर विशेष रूप से कार्य को पूर्ण किया जाएगा।
चुनाव जीतने पर जुब्बा सहनी मत्स्य पालन योजना लाएगी NDA सरकार :
NDA सरकार यदि चुनाव में जीत जाती है तो जुब्बा सहनी मत्स्य पालन योजना लेकर आएगी, लगभग साढ़े चार हजार बिहार और साढ़े चार हजार केंद्र सरकार प्रदान करेगी। इस तरह से मछली पालकों को 9 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना का एलान :
कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि- केंद्र 6 हजार प्रदान कर रही है, बिहार की NDA सरकार 3 हजार टॉपअप के तौर पर सहायता प्रदान करेगी। इस तरह से किसानों को अब 6 के बजाए 9 हजार रुपये प्राप्त होंगे।
NDA के घोषणा पत्र में दलितों, पिछड़ों को न्याय दिलाने का वादा :
दरअसल NDA के घोषणा पत्र में दलितों, पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमीशन का वादा भी किया है। सम्राट चौधरी ने कहा- वंचित वर्गों को आगे लाना हमारा लक्ष्य है।
NDA के घोषणा पत्र में अन्य वादे :
कौशल जनगणना करके कौशल आधारित रोजगार प्रदान किए जाएंगे। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित करके बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा। अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। हर किसान का सम्मान, हर फसल का सही दाम। एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, मक्का) की एमएसपी पर खरीद की जाएगी। 'बिहार दुग्ध मिशन' की शुरुआत करके हर प्रखंड स्तर पर चिलिंग व प्रोसेसिंग सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे। 5 मेगा फूड पार्क स्थापित किए जाएंगे और कृषि निर्यात दोगुना किया जाएगा। 2030 तक दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त की जाएगी। बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान प्रस्तुत किया जाएगा। 7 एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। 3600 किलोमीटर रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जाएगा। अमृत भारत एक्सप्रेस एवं नमो रैपिड रेल सेवा का विस्तार किया जाएगा। 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। आधुनिक शहरी विकास एवं कनेक्टिविटी। 'न्यू पटना' में ग्रीनफील्ड शहर और प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी। मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी 'सीतापुरम' के रूप में विकसित किया जाएगा। पटना के समीप ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तथा दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी। औद्योगिक क्रांति की गारंटी और न्यू-ऐज इकोनॉमी। विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के अंतर्गत 1 लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक क्रांति लाई जाएगी। विकसित बिहार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मास्टर प्लान बनाया जाएगा। प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 10 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। बिहार को 'वैश्विक बैक-एंड हब' और 'ग्लोबल वर्कप्लेस' के रूप में स्थापित किया जाएगा। न्यू-ऐज इकोनॉमी के तहत ₹50 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित किया जाएगा। मुफ्त राशन। 125 यूनिट मुफ्त बिजली। 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज। 50 लाख नए पक्के मकान। सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाएगी। 5000 करोड़ रुपये से प्रमुख जिला स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। बिहार को मखाना, मछली एवं अन्य उत्पादों के ग्लोबल एक्सपोर्ट सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। मिथिला मेगा टेक्सटाइल एंड डिजाइन पार्क व अंग मेगा सिल्क पार्क से बिहार को दक्षिण एशिया का टेक्सटाइल और सिल्क हब बनाया जाएगा। पूर्वी भारत के नए टेक हब के रूप में डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, मेगा टेक सिटी और फिनटेक सिटी की स्थापना की जाएगी। 100 एमएसएमई पार्क और 50,000+ कुटीर उद्यमों से 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा दिया जाएगा। विश्वस्तरीय मेडिसिटी का निर्माण किया जाएगा। हर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज का निर्माण समय पर पूर्ण किया जाएगा। बाल चिकित्सा एवं ऑटिज्म के लिए समर्पित अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और विशेष स्कूल स्थापित किए जाएंगे। बिहार स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण किया जाएगा। हर प्रमंडल में चिह्नित प्राथमिकता वाले खेलों के लिए समर्पित 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित किए जाएंगे। उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत सभी अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को हर महीने 2000 रुपये दिए जाएंगे। हर अनुमंडल में आवासीय विद्यालय व उद्यमियों के लिए विशेष वेंचर फंड स्थापित किए जाएंगे। ऑटो-टैक्सी-ई-रिक्शा चालकों को 4 लाख रुपये का जीवन बीमा दिया जाएगा। इन चालकों को न्यूनतम ब्याज दर पर कोलैटरल फ्री वाहन ऋण दिया जाएगा। असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को वित्तीय सहायता और कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। मां जानकी मंदिर और विष्णुपद, महाबोधि कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। रामायण/जैन/बौद्ध/गंगा सर्किट का विकास किया जाएगा। फिल्म सिटी और शारदा सिन्हा कला एवं सांस्कृतिक विश्वविद्यालय की स्थापना करके बिहार स्कूल ऑफ ड्रामा व फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान शुरू किए जाएंगे। 1 लाख ग्रीन होमस्टे स्थापित करने के लिए कोलैटरल फ्री ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। 5 वर्षों में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाया जाएगा। फ्लड मैनेजमेंट बोर्ड की स्थापना एवं 'फ्लड टू फॉर्च्यून' मॉडल के अंतर्गत नदी जोड़ परियोजना, तटबंध, नहरों का शीघ्र निर्माण करके कृषि व मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।महिलाओं को लखपति से करोड़पति बनाने का लक्ष्य : सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने कहा है कि- दूसरा संकल्प महिला समृद्धि एवं रोजगार। महिलाओं को रोजगार के लिए पैसा मुहैया कराना। एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य। हम मिशन करोड़पति को भी शुरू करेंगे। सम्राट चौधरी ने आगे कहा है कि KG से PG तक की मुफ्त पढ़ाई प्रदान की जाएगी। सभी गरीब परिवार के बच्चों को KG से PG तक की मुफ्त पढ़ाई, भोजन, मिड डे मील का लाभ मिलेगा।