दुनिया का आखिरी देश कहा जाता है नॉर्वे, यहां छ: महीने तक नहीं डूबता सूरज

Highlights वाइकिंग युग, 1905 में स्वतंत्रता, द्वितीय विश्व युद्ध। आदिवासी संस्कृति सामी लोगों की आबादी। 55 लाख की आबादी वाला है नॉर्वे।

नॉर्वे, उत्तरी यूरोप का एक खूबसूरत स्कैंडिनेवियाई देश, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, और उच्च जीवन स्तर के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ की बर्फीली पहाड़ियाँ, गहरे फियोर्ड्स, नॉर्दर्न लाइट्स और सामाजिक कल्याण प्रणाली इसे दुनियाभर में और भी खास बनाते है। चाहे आप इतिहास प्रेमी हों, प्रकृति के शौकीन, या एक खानपान के शौकीन—नॉर्वे हर किसी के लिए कुछ खास लेकर आता है।

1. नॉर्वे का इतिहास:

नॉर्वे का इतिहास कोई 5 या 10 वर्षों पुराना नहीं बल्कि 10,000 वर्षों पुराना है, उस वक़्त यहाँ केवल शिकारी ही रहते थे। इसके पश्चात वाइकिंग युग (800–1066 ई.) नॉर्वे के इतिहास का सबसे प्रसिद्ध काल रहा, जब नॉर्वेजियन वाइकिंग्स समुद्री अभियानों और युद्धों के लिए पहचाने जाते थे। इतना ही नहीं  नॉर्वे, स्वीडन और डेनमार्क के योद्धा और व्यापारी वाइकिंग्स ने यूरोप, एशिया और यहां तक कि उत्तरी अमेरिका में भी यात्रा को पूरा किया। वहीं यूनियन काल यानि कि वर्ष 1380 में नॉर्वे डेनमार्क के साथ यूनियन में शामिल हुआ, जो लगभग 400 वर्षों तक चला। रिपोर्ट्स में बताया गया कि वर्ष 1814 में 17 मई को अपना संविधान अपनाया (जिस दिन को आज भी 'नॉर्वे का राष्ट्रीय दिवस' मनाता है)। दरअसल नॉर्वे ने 1905 स्वीडन से आजादी हासिल की थी। लेकिन कुछ समय के पश्चात यही कुछ वर्ष 1940 में जर्मनी ने नॉर्वे पर कब्ज़ा कर लिया लेकिन वर्ष 1945 में एकबार फिर नॉर्वे को स्वतंत्रा हासिल कर ली।

खूबसूरत है नॉर्वे गहरा है इसका इतिहास/ Image Source सोशल मीडिया  2. आज का नॉर्वे: 

अब यह एक समृद्ध लोकतांत्रिक राष्ट्र है, जो विश्व में सबसे अधिक जीवन स्तर और मानव विकास सूचकांक (HDI) वाले देशों में गिना जाता है। नॉर्वे की टोटल जनसंख्या वर्ष 2024 के अनुसार लगभग 55 लाख है, इसकी  राजधानी ओस्लो (Oslo) इस देश में अन्य मुख्य शहर है जैसे की बर्गेन, ट्रॉम्सो, स्टवान्गर, त्रॉनहेम इस देश में अधिकांश क्रिस्चियन धर्म के लोग रहते है जो मुख्यतः लूथरन चर्च के सदस्य है, यहाँ आदिवासियों की प्रजाति सामी लोग रहते है।

नॉर्वे, जिसे नॉर्वे का साम्राज्य भी बोला जाता है, एक नॉर्डिक देश है जो स्कैंडिनेविया इलाके का भाग है। यूरोप के सबसे पहाड़ी देशों में से एक के रूप में पहचाना जाता है। इतना ही नहीं इस जगह पर आपको नॉर्वे के बारे में रोचक तथ्यों की पूरी लिस्ट देखने के लिए मिलेगी। 

प्राकृतिक परिदृश्य अद्भुत रूप से विविध हैं: पश्चिमी तट के फजॉर्ड से लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों तक, नॉर्वे की छुट्टियों में आपको बहुत कुछ देखने के लिए मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर आप ओस्लो (Oslo)  में शहर की छुट्टी पर संस्कृति का आनंद ले सकते हैं  या आर्कटिक सर्कल के उत्तर में यात्रा कर पाएंगे। और आप नॉर्वे के शीतकालीन दौरे पर बर्फ के होटल का आनंद ले सकते है।  इतना ही नहीं नॉर्वे के सबसे प्रसिद्ध क्षेत्रों में से एक पश्चिमी फजॉर्ड है। ऐसा बोला जाता है कि इस इलाके में दुनिया में सबसे ज़्यादा फजॉर्ड मिलते है!

बदलती तकनीक से साथ बदल गया नॉर्वे का नक्शा/ Image Source सोशल मीडिया देश के कुछ प्रसिद्ध फजॉर्ड में शामिल हैं: गेइरंगेरफ्योर्ड  - यूनेस्को-सूचीबद्ध और दुनिया के सबसे खूबसूरत फ्योर्ड में से एक सोग्नेफजॉर्ड - नॉर्वे का सबसे लंबा और गहरा फजॉर्ड नैरोयफजॉर्ड - एक और यूनेस्को-सूचीबद्ध फजॉर्ड और नॉर्वे इन ए नटशेल ®  मार्ग  पर एक पड़ाव लिसेफजॉर्ड - नॉर्वे के सबसे प्रतिष्ठित दृश्य बिंदुओं में से एक, पल्पिट रॉक का घर

यहाँ आप प्राचीन समुद्र तटों पर आसानी से घूम सकते है, क्षितिज पर छाई चोटियों की प्रशंसा कर सकते हैं और शायद उत्तरी रोशनी की एक झलक भी देखने के लिए मिलती है। इसके अलावा, आप इलाके की वाइकिंग विरासत के बारे में जान सकते हैं और वन्यजीवों को देखने जा सकते हैं।

3. यह दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में से एक है:

हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट  के मुताबिक नॉर्वे को अक्सर दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में से एक के रूप में सूचीबद्ध कर दिया गया है।  डेनमार्क स्थित हैप्पीनेस रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा प्रकाशित, रिपोर्ट इस बात को सिद्ध करती है कि यह नॉर्डिक देश न केवल एक खूबसूरत स्थान है बल्कि एक खुशहाल देश भी है। इसके साथ साथ  ग्लोबल पीस इंडेक्स जैसी कई अन्य वार्षिक रिपोर्ट बताती हैं कि नॉर्वे यात्रा करने के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण देश है। जिसके साथ साथ,  नोबेल शांति पुरस्कार  समारोह हर साल ओस्लो में आयोजित किया जाता है।  

शांति और अमन का प्रतीक माना जाता है नॉर्वे/ Image Source सोशल मीडिया

4. तट के किनारे हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ क्रूज़: 

नॉर्वे का समुद्र तट विश्व के सबसे खूबसूरत और ऊबड़-खाबड़ तटों में से एक कहा जाता है, और यह 3 समुद्रों, उत्तरी सागर, नॉर्वेजियन सागर और बैरेंट्स सागर तक ही फैला हुआ है। अच्छी बात तो ये है कि हैविला और हर्टिग्रुटेन तटीय परिभ्रमण की बदौलत यह सबसे आसान स्थानों में से एक कहा जाता है। इतना ही नहीं यह क्लासिक समुद्री यात्रा लगभग 1,255 किलोमीटर (780 मील) की एकतरफा यात्रा है जो आपको दक्षिण में बर्गन से उत्तर में किर्केनेस तक लेकर जाएगी।

इस यात्रा को पूरा करने में लगभग 6 या 7 दिन लगते हैं, लेकिन आपको उस समय सीमा में बंधे रहने की आवश्यकता नहीं है। वास्तव में, आप एक निश्चित हिस्से के लिए क्रूज़ में शामिल होकर उसका मजा उठा सकते है, या रास्ते में रुक सकते हैं, और चलते-चलते अलग-अलग बंदरगाहों को ढूंढ सकते है। रास्ते में आप ट्रॉनहेम , लोफ़ोटेन द्वीप और नॉर्वे के सबसे उत्तरी बिंदु  नॉर्थ केप के बारें में जान सकते है।

हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ क्रूज और नॉर्वे की खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल/ Image Source सोशल मीडिया 5. गर्मियों में नहीं डूबता यहाँ का सूरज:- 

गर्मियों में उत्तरी नॉर्वे की यात्रा करें और आप आधी रात के सूरज का लुत्फ़ उठा पाएंगे। चमकते सूरज में रात के नज़ारे को निहारें, बाहरी गतिविधियों के लिए अधिक दिन की रोशनी और स्थानीय लोगों की तरह रहने का मजा ले पाएंगे। रिपोर्ट्स और रिसर्च में बताया गया है कि  उत्तरी शहर ट्रोम्सो में, मई और जुलाई के महीनों के बीच , सूरज हर रात केवल 3-5 घंटे के लिए ही अस्त होता है। और जून में , ग्रीष्म संक्रांति के करीब, सूरज बिल्कुल भी अस्त नहीं होता।

6. नॉर्वे में सड़क यात्राएं: 

नॉर्वे घूमने के लिए कई लोकप्रिय स्थान, और तरीके है जिनमें ट्रेन या नाव शामिल हैं। लेकिन, कार से यात्रा करना चुनें और आप अपने जीवन की सबसे यादगार सड़क यात्रा का मज़ा ले पाएँगे। तो फिर क्यों न नॉर्वे की एक स्वतंत्र सड़क यात्रा को चुने? आप न केवल अपनी गति से जा सकते हैं, बल्कि जब भी आप चाहें, वहां रुककर भी इसकी प्रशंसा करने लग जाएंगे।

नॉर्वे उत्तरी रोशनी देखने के लिए दुनिया की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। दरअसल, उत्तरी नॉर्वे उस क्षेत्र के बीच में आता है जिसे " northern lights belts" या "Aurora Zone" कहा जाता है। पृथ्वी को घेरने वाली यह पट्टी अपनी ऑरोरल आवृत्ति और तीव्रता के लिए जानी जाती है।   Northern lights को खुद देखने की संभावना बढ़ाने के लिए, सर्दियों में उत्तर की ओर यात्रा करने का प्लान बनाए। आप मौसम संबंधी स्थितियों की भी जांच करना चाहेंगे, इसके लिए मदद करने वाले ऐप हैं। कम प्रदूषण वाले स्थानों की तलाश करना भी अच्छा है, इसलिए हम शहरों और कस्बों से बाहर निकलने की सलाह देते हैं। लोफ़ोटेन द्वीप, ट्रोम्सो और स्वालबार्ड सभी दूरस्थ स्थान हैं जहाँ आपको ऑरोरा देखने का अच्छा मौका मिलेगा यदि परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हों। और, यदि आप ऑरोरा को देखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, तो आपको देर तक जागना होगा, क्योंकि उत्तरी रोशनी के प्रदर्शन का चरम समय आमतौर पर रात 11 बजे से सुबह 2 बजे के बीच होता है। 

नॉर्वे की रेल यात्रा को यूरोप में माना गया सर्वश्रेष्ठ: 

स्कैंडिनेवियाई देशों को देखने का सबसे अच्छा तरीका रेल को कहा गया है। और नॉर्वे में आपको शानदार नज़ारों वाली कुछ यात्राएँ देखने के लिए मिल जाती है। ट्रेन से यात्रा करने से आप आराम कर सकते हैं और यात्रा के बीच नज़ारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। उदाहरण के लिए, ओस्लो से बर्गन तक की यात्रा में आप अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही चमचमाते फजॉर्ड और ऊबड़-खाबड़ पर्वत चोटियों को निहार सकते हैं।

Aurora Zone बढ़ा देता है नॉर्वे की खूबसूरती/ Image Source सोशल मीडिया

उत्तरी लाइट्स क्या हैं (ऑरोरा)?: 

उत्तरी रोशनी (Northern Lights)  एक भौतिक घटना कही जाती है जो उस वक़्त होती है जब सौर हवाएं सामान्य से अधिक तेज़ हों। सूर्य से निकलने वाले विद्युत आवेशित कण पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते वक़्त ऑक्सीजन और नाइट्रोजन जैसी गैसों के साथ टकराने लग जाते है, जिन्हें हम आकाश में हरे, पीले, लाल या नारंगी प्रकाश के रूप में देखते हैं। उत्तरी रोशनी आम तौर पर ज़मीन से 80 से 500 किलोमीटर की ऊँचाई पर ही देखने के लिए मिलती है।

ऑक्सीजन और नाइट्रोजन जैसी गैसों की वजह से बनता है Aurora Zone/ Image Source सोशल मीडिया आप उत्तरी रोशनी का अनुभव कैसे करते हैं?: 

उत्तरी लाइट्स (Northern Lights) का अनुभव करने की आपकी सबसे अच्छी संभावना स्कैंडिनेविया के उत्तरी हिस्सों, उत्तरी रूस, अलास्का, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और आइसलैंड में है। यह दक्षिणी नॉर्वे (South Norway) में महीने में एक बार और यूरोप के दक्षिण में और भी कम बार ही देखने के लिए मिलता है। स्वालबार्ड में उत्तरी लाइट्स का मौसम सितंबर के अंत से मार्च माह के मध्य तक था। सबसे अच्छा वक़्त 18:00 (सांय 6 बजे) से आधी रात तक है, जबकि 04:00 और 08:00 (सुबह 4 और 8 बजे) के मध्य भी अच्छा समय है। दिसंबर और जनवरी में स्वालबार्ड में साल के सबसे अंधेरे समय के दौरान, 24 घंटे उत्तरी लाइट्स को देखना संभव है - दिन के बीच में भी। स्वालबार्ड पृथ्वी पर एकमात्र स्थान है जहाँ आप वह अनुभव कर सकते हैं जिसे हम "दिन के समय उत्तरी लाइट्स" बोला जाता है। इस वजह से, स्वालबार्ड आपको अपनी यात्रा के लिए कई दिन का वक़्त भी रखना चाहिए, जिससे यदि किसी शाम उत्तरी रोशनी गायब हो जाए तो आपकी संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

उत्तरी लाइट्स का इतिहास क्या है?: 

पूरे इतिहास में, उत्तरी लाइट्स मिथकों और किंवदंतियों से घिरी हुई बताई जाती है। वाइकिंग्स का इस बारें में कहना था कि उत्तरी लाइट्स कुंवारी लड़कियों की आत्माओं का प्रतीक है, जिनकी मौत कम आयु में या फिर आत्महत्या की वजह से हुई है। स्वदेशी सामी लोगों को लगता था कि आप उत्तरी लाइट्स सुन सकते हैं, जैसा कि सामी नाम गुओव्साहास से संकेत मिलता है जिसका अर्थ है "प्रकाश जिसे आप सुन सकते हैं"। इनुइट्स का कहना था कि उत्तरी लाइट्स मृतकों का नृत्य थीं, जबकि मूल अमेरिकियों का मानना था कि वे विशाल कड़ाही के नीचे लपटें देख रहे थे जहाँ योद्धा अपने दुश्मनों को उबालते थे।

उत्तरी लाइट्स का रहस्य किसने सुलझाया?: 

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नॉर्वे के वैज्ञानिक क्रिस्टियन बर्कलैंड को "उत्तरी रोशनी के जनक" के रूप में पहचाने जाते थे क्योंकि वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने बताया कि आखिर इसी वजह क्या है। उन्होंने वर्ष1900 के आसपास इस घटना का वर्णन करना शुरू किया, भले ही इसे हज़ारों सालों से देखा जा रहा था। बर्कलैंड ने दिखाया कि जब सूर्य से इलेक्ट्रॉन पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तो गैसों से टकराते हैं, जिससे प्रकाश उत्पन्न होता है। उन्हें सात बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन वे कभी नहीं जीत पाए।

Related News