केरल दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी: मछुआरा समुदाय को सराहा, 10,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Highlights अखिल केरल धीवरा सभा की 50वीं वर्षगांठ में प्रधानमंत्री मोदी की ने मछुआरा समुदाय की सेवा भावना की सराहना। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता ही उनके लिए भगवान का रूप है और वे उनका आशीर्वाद लेने आए है। एर्नाकुलम में करीब 10,800 करोड़ रूपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कोच्चि में अखिल केरल धीवरा सभा (Akhila Kerala Dheevara Sabha) के स्वर्ण जयंती समारोह में भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मछुआरा समुदाय के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया और इस संगठन के 50 सालों के सफर की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि उनके लिए जनता ही भगवान का रूप है और यहां वे उनका आशीर्वाद लेने आए हैं।

इस संगठन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि, "आज अखिल केरल धीवरा सभा की 50वीं वर्षगांठ हमें इसके महान कार्यों को याद करने का अवसर देती है। आपने राष्ट्रीय चेतना से जुड़े हर मुद्दे पर आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली है। आपने सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 1999 की विनाशकारी बाढ़ के दौरान पूरे देश ने आपकी सेवा भावना को करीब से देखा। जब राज्य अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा था, तब आपके समुदाय के सदस्यों ने नेतृत्व संभाला। फंसे हुए परिवारों को बचाने के लिए अपनी नावों को जोखिम में डालने की आपकी तस्वीरें कोई नहीं भूल सकता। इसी भावना के कारण आज पूरा देश मछुआरा समुदाय के साहस, सेवा और समर्पण को सम्मानपूर्वक याद करता है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज जब मैं आप सबके बीच खड़ा हूं, तो पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। मेरे मलयाली भाइयों और बहनों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आप सब वर्षों से केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने की मांग कर रहे थे। केंद्र में हमारी भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मैं आप सबके चेहरों पर खुशी देख सकता हूं। भारत के इस सबसे खूबसूरत राज्य को अब मलयाली संस्कृति के अनुसार सही नाम और पहचान मिल गई है। मैं इसके लिए केरलम के सभी लोगों को बधाई देता हूं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "हमने सैटेलाइट्स के माध्यम से समुद्र में मछुआरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। केरल की नौकाओं को लगभग 7,000 सैटेलाइट-आधारित ट्रांसपोंडर भी उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से 4,500 ट्रांसपोंडर पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।" प्रधानमंत्री मोदी ने आज केरल के एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रूपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इन परियोजनाओं में BPCL में एक पॉलीप्रोपाइलीन इकाई, NH-66 के थलापाडी-चेंगला सेक्शन की 6-लेनिंग, वेंगलम से रामनट्टुकरा तक कोळीकोड बाईपास, कोल्लम जिले के पश्चिम कल्लाडा में 50 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना और शोरानूर-नीलाम्बुर रोड रेलवे लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन परियोजना शामिल हैं।

Related News