पानीहाटी में प्रधानमंत्री मोदी का दमदार संबोधन, कहा TMC का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है

Highlights प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार प्रथम चरण के मतदान के बाद, जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की नतीजे आने के बाद, TMC के गुंडों को बंगाल में छिपने की जगह नहीं मिलेगी। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया की TMC एक महिला-विरोधी पार्टी है, वहीं भाजपा वूमन डेवलपमेंट मॉडल पर चलती है।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार अब भी जारी है। प्रथम चरण में बम्पर वोटिंग के बाद भाजपा और अग्रेसिव होकर कैंपेनिंग में व्यस्त है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के पानीहाटी में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा-पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रत्ना देबनाथ समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। इस भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विश्वास से कहा कि बड़े लंबे समय से बंगाल में जो परिवर्तन की लहर दिख रही थी, पहले चरण के मतदान ने उस पर मोहर लगा दी है। कल भाजपा के समर्थन में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार, बंगाल में प्रथम चरण के मतदान के बाद, जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि, दूसरे चरण में आपको लोकतंत्र के इस मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है। प्रधानमंत्री ने तृणूमल कांग्रेस (TMC) पर हमला करते हुए कहा कि वो बुरी तरह से बौखला गई है और कल रात भर अपने गुंडों को ताकत दे रही थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार हर बुझता हुआ दीपक थोड़ा फड़फड़ाता है, उसी तरह TMC का दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है। प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि 4 मई को नतीजे आने के बाद TMC के गुंडों को बंगाल में छिपने की जगह नहीं मिलेगी। उन्हें बचाने वाला कोई नहीं मिलेगा।

प्रधानमंत्री अपने भाषण में TMC पर पूरी तरह से हावी रहे। उनके मुताबिक, कल पहले चरण के मतदान ने TMC के महाजंगलराज के अंत का उद्घोष कर दिया है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारतमाता के सबसे महान सपूतों में से एक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जिस तरह नेताजी ने नारा दिया था कि, "तुम मुझे खून दो, मै तुम्हें आजादी दूंगा", उसी तरह आप हमें वोटरूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आजादी दिलाएंगे। उन्होंने बड़ी मजबूती के साथ जनता से कहा कि हम TMC के भय, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट से, बेटियों पर अत्याचार से, पलायन की मजबूरी से, बेरोजगारी और बेकारी से और घुसपैठियों के कब्जे से बंगाल को आजादी दिलाएंगे।

इस चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बंगाल की महिलाएं कह रही हैं कि वो राज्य में TMC सरकार को बदल देंगी। TMC एक महिला-विरोधी पार्टी है और BJP वूमन डेवलपमेंट मॉडल पर चलती है।" भाजपा प्रत्याशी रत्ना देबनाथ की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "जिस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया और जिसकी बेटी को TMC के महाजंगलराज ने छीन लिया, भाजपा ने उसी मां को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने संदेशखाली की पीड़ित बहनों को भी नेतृत्व का अवसर दिया है, लेकिन TMC इन्हीं बहनों को गाली देने में जुटी है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब बंगाल की बेटियां इंसाफ मांगती हैं, तो TMC उनसे कहती है कि वो रेप से बचने के लिए अपने घरों से बाहर ही न निकलें। TMC नहीं चाहती कि महिलाएं सपने देखें। आज, मैं बंगाल की हर बेटी को भरोसा दिलाता हूं कि भाजपा किसी को भी बंगाल की बेटियों के सपनों को कुचलने नहीं देगी। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। 4 मई को, जब भाजपा की सरकार बनेगी, तो महिलाओं के खिलाफ हुए सभी अत्याचारों से जुड़ी फाइलें खोली जाएंगी। यह मोदी की गारंटी है।"

Related News