शिमला: हिमाचल और उत्तराखंड को बीजेपी का अध्यक्ष मिल गया है, दरअसल हिमाचल प्रदेश में डॉ. राजीव बिंदल और उत्तराखंड में वर्तमान विधानसभा सांसद महेंद्र भट्ट को एक बार फिर से भारतीय जानता पार्टी का प्रदेश अध्ययक्ष चुन लिया गया है, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और उत्तराखंड के केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इसकी घोषणा की है, ये हिमाचल के लिए तीसरी बार और उत्तराखंड के लिए दूसरी बार हैं कि इन्हे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई है। इतना ही नहीं चुनाव अधिकारी राजीव भारद्वाज के अनुसार विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं सभी सांसदों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की तरफ से बिंदल के नाम के तीन नामांकन पत्र को दाखिल किया गया था। इतना ही नहीं राजीव बिंदल ने वर्ष 2002 से लेकर 2022 के मध्य सोलन से तीन एवं नाहन से दो विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करके विधायक बने।
वहीं उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुने जाने वाले कार्यक्रम में धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद विधायक एवं मंत्री भी मौजूद थे। इतना ही नहीं महेंद्र भट्ट का पैतृक गांव चमोली जिले के पोखरी में हैं एवं महेंद्र भट्ट का जन्म ब्राह्मणथला गांव के पोखरी ब्लॉक के ब्राह्मण परिवार में 4 अगस्त में हुआ था। वह राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को एक बार से भाजपा संगठन प्रदेश अध्यक्ष का मुखिया इसी वजह से चुना गया क्यूंकि इसके पीछे की असल वजह निकाय चुनावों में पार्टी को बंपर जीत है।
विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा की दोबारा भाजपा की जीत, पूर्व में त्रिस्तरीय पंचायत में भाजपा की जीत इसके साथ साथ लोकसभा चुनाव में पांचो सीटें भारतीय जनता पार्टी ने अपने पक्ष में ले ली थी। खबरों का कहना है की ये सभी चुनाव इस तरह के थे जिसमे भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर महेंद्र भट्ट ने बड़ी जीत दिलवाई थी। यही कारण है की एक बार फिर से महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है।
इतना ही नहीं राजीव बिंदल ने वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली गवर्नमेंट में हेल्थ और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके है, खबरों का कहना है की उन्हें 10 जनवरी वर्ष 2018 को सर्व सम्मति से 13वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया था, हिमाचल भाजपा प्रमुख के रूप में उनका नया कार्यकाल आज यानी 1 जुलाई से शुरू हुआ।
उन्हें 10 जनवरी 2018 को सर्वसम्मति से 13वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था और वे जनवरी 2020 तक इस पद पर रहे और कुछ समय के लिए राज्य भाजपा प्रमुख का पदभार संभाला और अप्रैल 2023 में उन्हें फिर से पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हिमाचल बीजेपी प्रमुख के रूप में उनका नया कार्यकाल मंगलवार (1 जुलाई) से शुरू होगा।