'भाभीजी घर पर हैं' में वापसी करेंगी शिल्पा शिंदे! एक्ट्रेस ने बताया खबरों के पीछे का सच

Highlights फैंस के बीच फैली शिल्पा शिंदे के भाभीजी में वापसी की अफवाह। शो में वापसी की केवल ख़बरें है, कुछ तय नहीं हुआ : शिल्पा शिंदे। अपने नए प्रोजेक्ट में व्यस्त है शिल्पा शिंदे।

भाभीजी घर पर हैं' टेलीविजन का सबसे पसंदीदा शो बन गया है। बीते 10 वर्षों से ये शो दर्शकों का मनोरंजन करके उनका दिल जीत रहा है। धारावाहिक को लेकर एक हैरान करने वाली वाली खबर सामने आई है। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया है कि 9 वर्ष के पश्चात शो में शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी के कैरेक्टर में कमबैक करने जा रही है। अब एक्ट्रेस ने वापसी की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

कमबैक को लेकर क्या बोली एक्ट्रेस ? 

फैन्स ये सुनकर खुश हो चुके है शिल्पा शिंदे 'भाभीजी घर पर हैं' शो में अंगूरी भाभी बनकर वापसी कर रही हैं। मीडिया से बातचीत में शिल्पा ने वापसी को लेकर बयान दिया है कि सुबह से ही मेरे पास फोन आ रहे है।  मैं किसी अन्य प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहीं हूं। मैं एक अलग दुनिया में जा चुकी है। मैं मनोज संतोषी जी के साथ थी, एवं वह हमेशा चाहते थे कि मैं ‘भाभीजी घर पर हैं’ में वापस आऊं। अब मनोज जी नहीं हैं, लेकिन मैं ऐसा जरूर करना चाहूंगी। मैं मानती हूं- मन का हो तो अच्छा, न हो तो और भी अच्छा। 

आगे उन्होंने कहा कि मैंने अभी इस बारे में गंभीरता से नहीं सोचा है। क्योंकि ये एक बड़ा रिस्क है। शिल्पा ने ये भी साफ किया कि फिलहाल ये सिर्फ खबर है, अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, हमने लोगों को बहुत हंसाया है। भाभीजी घर पर हैं को 10 साल हो गए हैं। अब कहानी में कुछ बदलाव चाहते हैं। लोग सोच रहे हैं कि मैं वापस आ रही हूं, लेकिन हां, बातचीत चल रही है। मुझे किसी और शो के लिए भी अप्रोच किया गया है। अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। ये सिर्फ न्यूज है।

बुरे नोट की वजह से लिया था शो छोड़ने का फैसला : 

अपने किरदार अंगूरी भाभी को लेकर मिले प्यार पर शिल्पा ने इस बारें में कहा है कि अगर अंगूरी भाभी बदल गई, तो वो पहले वाली अंगूरी भाभी नहीं होंगी। पता नहीं किस्मत में आखिर क्या लिखा हुआ है। ये हमारे लिए बड़ा रिस्क है। सब कुछ इत्तेफाक से ही होता है। अभी मैंने हां या ना नहीं कहा है। यदि करूं तो मनोज जी और अपने फैन्स के लिए करूंगी। मैं खुश हूं, लेकिन पहले जो कुछ भी हुआ, वह बिलकुल भी अच्छा नहीं था। लोग मुझे भाभीजी के लिए आज भी बहुत प्यार देते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा शिंदे ने 2015 में 'भाभीजी घर पर हैं' शो से जुड़ी थी। शो में वो अंगूरी भाभी के किरदार में दिखाई दी। उनके कैरेक्टर को लोगों ने बेशुमार प्यार भी मिला। लेकिन मेकर्स संग अनबन के पश्चात 2016 में उन्होंने शो छोड़ने का फैसला कर लिया था। उनके शो छोड़ने के पश्चात काफी विवाद भी हुआ था। इसके पश्चात शुभांगी अत्रे ने शिल्पा को शो में रिप्लेस किया एवं फैन्स के दिलों में छा गईं।

Related News