फेमस न्यूज एप डेलीहंट की पैरेंट कंपनी वर्स इनोवेशन ने पी. आर. रमेश को नियुक्त किया इंडिपेंडेंट डायरेक्टर

Highlights पी. आर. रमेश वर्स इनोवेशन की ऑडिट कमेटी के चेयरमैन के तौर पर काम करेंगे। रमेश इससे पहले डेलॉइट इंडिया के चेयरमैन के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। रमेश इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) के फेलो सदस्य भी है।

चर्चित न्यूज और कंटेंट एग्रेगेटर एप "डेलीहंट" व शॉर्ट वीडियो शेयरिंग एप "जोश" की पैरेंट कंपनी "वर्स इनोवेशन" की ओर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने पी. आर. रमेश को अपने बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। रमेश कंपनी की ऑडिट कमेटी के चेयरमैन के रूप में भी काम करेंगे। पेशे से रमेश एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने हैदराबाद के मशहूर उस्मानिया विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है और वे इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) के फेलो सदस्य भी हैं। उन्हें इस पेशे में 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है। रमेश इससे पहले डेलॉइट इंडिया के चेयरमैन थे और उन्होंने डेलॉइट ग्लोबल बोर्ड और डेलॉइट एशिया पैसिफिक बोर्ड के सदस्य के रूप में भी काम किया है।

इस अवसर पर वर्स इनोवेशन के सह-संस्थापक उमंग बेदी ने कहा, "किसी भी कंपनी को लंबे समय तक टिकने के लिए मजबूत गवर्नेंस और वित्तीय अनुशासन की जरूरत होती है। पी. आर. रमेश बोर्ड के संचालन, रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और ग्लोबल ऑडिट लीडरशिप में बेजोड़ अनुभव रखते हैं। जैसे-जैसे वर्स और ज्यादा परिपक्व हो रहा है और सस्टेनेबल ग्रोथ पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है, उनका दृष्टिकोण हमारे गवर्नेंस स्टैंडर्ड्स को मजबूत करने और स्टेकहोल्डर्स के भरोसे को और बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।"

इस पर पी. आर. रमेश ने आगे कहा "वर्स ने भारत के डिजिटल क्षेत्र में काफी बड़े पैमाने का बिजनेस खड़ा किया है। इस के साथ यह जिम्मेदारी भी आती है कि गवर्नेंस सिस्टम्स, वित्तीय नियंत्रण और जोखिम की निगरानी, ​​कंपनी की ग्रोथ के साथ-साथ चलती रहें। मजबूत संस्थाएँ सिर्फ इनोवेशन पर ही नहीं, बल्कि अनुशासन और अकॉउंटेबिलिटी पर भी बनती हैं। मैं बोर्ड और मैनेजमेंट टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ, ताकि इन सिद्धांतों को और मजबूती से लागू किया जा सके और एक ऐसा गवर्नेंस फ्रेमवर्क तैयार करने में मदद मिल सके जो ग्रोथ को बढ़ावा दे।"

Related News