पटना: बिहार में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए प्रथम चरण का मतदान 6 नवंबर 2025, गुरुवार यानि आज हो रहे है। इस चुनाव में भाजपा, NDA और RJD की अगुवाई वाले महागठबंधन (MGB) के मध्य कांटे की टक्कर देखने के लिए मिल सकती है। इसी के साथ प्रशांत किशोर द्वारा गठित जन सुराज, तेज प्रताप यादव की अध्यक्षता वाली जनशक्ति जनता दल (JJD), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP), AIMIM, नगीना सांसद चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम- APS-K) एवं यूपी सरकार में काबीना मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी पार्टी (Apni Party) भी कुछ सीटों पर मैदान में उतर चुके है।
NDA के बारें में बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड (JDU), केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अध्यक्षता वाली हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास- LJP-R) है। वहीं महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress), विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और लेफ्ट के दल भी खड़े है।
प्रथम चरण में राज्य के 18 जिलों- खगड़िया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सीवान, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गोपालगंज, सारण, वैशाली एवं समस्तीपुर की 121 विधानसभा क्षेत्रों पर 3 करोड़ से अधिक मतदाता, अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
इन 121 सीटों पर एक हजार 314 प्रत्याशी हैं जिसमे एक हजार 192 पुरुष एवं 122 महिला उम्मीदवार मौजूद है। प्रथम चरण के मतदान में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता भाग ले रहे है। इसमें 3 लाख 22 हजार 77 दिव्यांग, 6 हजार 736 शतायु, और 9 लाख 6 हजार सरकारी सेवक मतदाता हैं। वहीं प्रथम चरण में रघुनाथपुर, गोपालगंज, महुआ, राघोपुर, अलीनगर, गौरा बौराम, बक्सर, दानापुर, मनेर, तारापुर, लखीसराय, मुंगेर और एकमा- ये वह 13 विधानसभा क्षेत्र हैं जिन पर सभी की निगाह है।
नालंदा में पुलिस हिरासत में 4 समर्थक :
नालंदा से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी कोटे से मंत्री सह बिहार शरीफ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुनील के 4 समर्थक के बिहार थाना की पुलिस हिरासत में ले गई। ये सभी चार समर्थक भारतीय जनता पार्टी विधायक का पर्चा बांट रहे थे।
दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत हुआ मतदान :
121 सीटों पर प्रातः 7 बजे से वोटिंग अब भी चल रही है। दोपहर 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी कर दिया गया है। 1 बजे तक 18 जिलों में 42.31 फीसद वोटिंग हो चुकी है।
अररिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा :
अररिया में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक गुरुवार यानि आज 06 नवंबर, 2025 को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि बिहार में जंगलराज की सरकार, वर्ष 1990 से 2005 तक, 15 वर्ष तक रही, जंगलराज ने बिहार को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। सरकार चलाने के नाम पर आपको सिर्फ लूटा लिया गया। जंगलराज के 15 वर्ष में बिहार में कितने एक्सप्रेसवे बने - शून्य, यानि निल बटे सन्नाटा।
मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान :
अलीनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने प्रथम चरण के मतदान पर कहा है की मैं देख रही हूं कि बहुत सारे लोग घरों से बाहर निकलकर सुबह ही मतदान कर रहे है। मतदान सुविधा के मुताबिक, सभी को कोई परेशानी ना हो। मतदाता मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। मुझे मतदाताओं के प्रेम से अभी से जीत का एहसास हो रहा है।