हॉलीवुड का इतिहास जान हैरान रह जाएंगे आप

Highlights हॉलीवुड का इतिहास। बॉलीवुड के कलाकारों ने आजमाया हॉलीवुड में अपना लक। 1887 में मिला था हॉलीवुड को उसका नाम।

हॉलीवुड दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध फ़िल्म इंडस्ट्री क़ही जाती है। यह लॉस एंजेलेस, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका में स्थित है और विश्व भर के कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं के लिए एक ड्रीम सिटी के नाम से भी पहचानी जाती है। हॉलीवुड न केवल मनोरंजन का एक बड़ा केंद्र है, बल्कि यह वैश्विक संस्कृति, फैशन, तकनीक और विचारों को भी प्रभावित करता है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हॉलीवुड का आरंभ 20वीं सदी की शुरुआत में हुआ। वर्ष 1900 में जब फ़िल्म निर्माण टेक्नोलॉजी विकसित होने में लग गई, तो कई छोटे स्टूडियो न्यूयॉर्क और शिकागो में स्थापित हुए। लेकिन वहां की ठंडी जलवायु और कानूनी प्रतिबंधों के कारण फिल्म निर्माता पश्चिम की ओर बढ़ने लगे। वहीं वर्ष 1910 में निर्देशक डी. डब्ल्यू. ग्रिफिथ ने अपनी टीम के साथ पहली बार हॉलीवुड आकर फिल्म बनाई, जिसका नाम था In Old California। यह पहली हॉलीवुड फिल्म के नाम से जानी जाती है। इसके पश्चात 1911 में नैस्टर मोशन पिक्चर कंपनी ने हॉलीवुड में पहला स्थायी स्टूडियो स्थापित किया।

गोल्डन एज (1920–1960): 

वर्ष 1920 से लेकर वर्ष 1960 तक का समय हॉलीवुड का स्वर्ण युग बोला जाता है। इस समय हॉलीवुड ने क्लासिक मूवीज, बड़े सितारों और शानदार सिनेमाई तकनीकों की शुरुआत कर दी थी। इस युग में चार्ली चैपलिन, क्लार्क गेबल, ऑड्रे हेपबर्न, मर्लिन मुनरो जैसे दिग्गज कलाकारों ने फिल्म जगत पर राज किया। इस दौर में "स्टूडियो सिस्टम" भी उभरा, जिसमें बड़े प्रोडक्शन हाउस जैसे Warner Bros, MGM, Paramount, Universal और 20th Century Fox का दबदबा शुरू हुआ। ये स्टूडियोज़ न केवल फिल्मों का निर्माण करते थे बल्कि कलाकारों को अनुबंध के अंतर्गत बांध लेते थे। इतना ही नहीं वर्ष 1927 में आई मूवी The Jazz Singer पहली "टॉकी" फिल्म थी यानी जिसमें ध्वनि और संवाद थे। इसने मूक फिल्मों के युग पर पूरी तरह से लगाम लगा दी। इसके बाद धीरे-धीरे रंगीन मूवीज का दौर भी शुरू हुआ, जिसने हॉलीवुड फिल्मों को और भी जीवंत और आकर्षक बना दिया।

सामाजिक प्रभाव और विवाद: 

हॉलीवुड हमेशा से सामाजिक मुद्दों और राजनीतिक घटनाओं की वजह से चर्चाओं में रहा है। वर्ष 1940 और 1950 के दशक में कम्युनिज़्म के डर से कई कलाकारों को "ब्लैकलिस्ट" कर दिया गया था। इसके साथ साथ नस्लभेद, लिंग समानता और LGBTQ+ अधिकारों को लेकर भी हॉलीवुड में कई फिल्मों और आंदोलनों के माध्यम से आवाज उठाई गई। 

आधुनिक युग (1980 से अब तक): वर्ष 1980 के पश्चात हॉलीवुड ने तकनीकी नवाचारों को अपनाते हुए CGI, VFX, और डिजिटल फिल्म निर्माण में बड़ी क्रांति लाई। जेम्स कैमरून, स्टीवन स्पीलबर्ग, क्रिस्टोफर नोलन, मार्टिन स्कॉर्सेसी जैसे निर्देशकों ने हॉलीवुड को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU), स्टार वॉर्स, हैरी पॉटर, और फास्ट एंड फ्यूरियस जैसे फ्रेंचाइज़ी ने हॉलीवुड को वैश्विक बॉक्स ऑफिस का राजा बना दिया।

हॉलीवुड का पुराना नाम:

हॉलीवुड मूल रूप से एक छोटा कृषि गाँव था, जिसका कोई विशेष नाम नहीं था। वर्ष 1887 में हार्वे हेंडरसन विलकॉक्स (Harvey Henderson Wilcox) नामक व्यक्ति ने इस क्षेत्र में ज़मीन खरीदी और इसे एक आवासीय कॉलोनी के रूप में विकसित किया। उनकी पत्नी Daeida Wilcox ने इस बस्ती का नाम "Hollywood" रखा। तो यह बोला जा सकता है कि "हॉलीवुड" ही इसका पहला और मूल नाम है, लेकिन इससे पहले यह बस एक अनाम ग्रामीण इलाका था।

हॉलीवुड का फुल फॉर्म:

"Hollywood" का कोई आधिकारिक फुल फॉर्म नहीं है। यह एक प्रॉपर नाउन (Proper Noun) है और एक स्थान का नाम है, न कि कोई शॉर्ट फॉर्म या एक्रोनिम। हालांकि कुछ अनौपचारिक या मनोरंजक तरीकों से लोग फुल फॉर्म गढ़ते हैं, लेकिन वे आधिकारिक या मान्यता प्राप्त नहीं हैं। उदाहरण के लिए: H.O.L.L.Y.W.O.O.D. – Home Of Legendary Legends, Young Wonders, Outstanding Original Dreams.

प्रियंका चोपड़ा जोनस:

बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। प्रियंका ने हॉलीवुड टीवी सीरीज़ Quantico में मुख्य भूमिका निभाकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखा। इसके पश्चात Baywatch, Isn't It Romantic और Love Again जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका को सराहा गया। उन्होंने हॉलीवुड में दक्षिण एशियाई महिला पात्रों को नई पहचान दी।

इरफान खान: 

शायद ही कोई भारतीय एक्टर होगा जिसे हॉलीवुड में इरफान जैसी स्वीकृति और सम्मान मिला हो। The Namesake, Slumdog Millionaire, Jurassic World, Life of Pi, The Amazing Spider-Man और Inferno जैसी विश्व प्रसिद्ध फिल्मों में उनकी गहरी और संवेदनशील अभिनय शैली ने सभी को प्रभावित किया।

फ्रीडा पिंटो:

Slumdog Millionaire से रातोंरात स्टार बनी फ्रीडा पिंटो हॉलीवुड की प्रमुख चेहरों में शुमार हो गईं। इसके बाद Rise of the Planet of the Apes, Desert Dancer और Love Sonia जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय का लोहा मनवाया।

दीपिका पादुकोण:

इंडियन सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है उन्होंने XXX: Return of Xander Cage में हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीज़ल के साथ काम कर ग्लोबल एंट्री की। उनकी स्क्रीन प्रजेंस और एक्टिंग को खूब सराहना मिली।

अनुपम खेर: 

अनुपम खेर अपनी एक्टिंग और कॉमेडी के लिए हमेशा ही चर्चाओं का विषय रहें है, उन्हें कैसे भी रोल मिल जाएं आखिर वह उसमे ढल ही जाते है, इसी तरह उन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों में Silver Linings Playbook, The Big Sick में शानदार अभिनय।

2. निर्देशन और कहानी कहने की भारतीय शैली मीरा नायर:

मीरा नायर भारतीय मूल की हॉलीवुड निर्देशक हैं जिन्होंने The Namesake, Monsoon Wedding, Queen of Katwe, और Vanity Fair जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी फिल्में भारतीय संस्कृति को पश्चिमी दर्शकों के सामने बारीकी से पेश करती हैं।

शेखर कपूर:

Elizabeth और Elizabeth: The Golden Age जैसी हॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक शेखर कपूर को वैश्विक स्तर पर सराहा गया। उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।

गुरिंदर चड्ढा:

हालांकि गुरिंदर ब्रिटिश-भारतीय हैं, लेकिन उन्होंने Bend It Like Beckham जैसी फिल्मों के ज़रिए भारतीय संस्कृति और हॉलीवुड का बेहतरीन मेल दिखाया।

 

Related News