‘मुबारकां’ की स्टार कास्ट के साथ मनाया अर्जुन ने बर्थडे

Entertainment

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने कल अपना 32वां बर्थडे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मुबारकां’ की स्टार कास्ट के साथ मनाया। एक्ट्रैस इलियाना डीक्रूज और अथिया ने कुछ अलग ही अंदाज में विश किया।

PunjabKesari

दरअसल जैसे अर्जुन ने केक काटा तो दोनों एक्ट्रैस ने अर्जुन के कान खींचकर उन्हें बर्थडे विश किया। वहीं, उन्होंने फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ भी बर्थडे सैलिब्रेट किया। उन्होंने फ्रेंड्स के लिए घर पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में रणबीर कपूर, आदित्य कपूर, संजय कपूर, हर्षवर्धन कपूर, करन जौहर के साथ ही रणवीर सिंह पहुंचे।

PunjabKesari

बता दें कि डायरैक्टर अनीस बज्मी की फिल्म ‘मुबारकां’ 28 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में हैं। उनके साथ इलियाना डीक्रूज और अथिया शेट्टी लीड रोल में हैं। साथ ही अनिल कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगे।