हर देश में सीमाए होती हैं और इन सीमाओं से जुड़े हुए देशों की भी एक अलग ही भूमिका होती है। अगर बात करें अपने देश की, तो हमारे देश के आस-पास के देशों के साथ जैसे हमारे संबंध हैं, वो तो सभी को पता है। एक तरफ जहां पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता, वहीं चीन को देख कर पुराने ज़ख्म रिसने लगते हैं। एक और देश है, जिसकी सीमाएं हमारे देश से जुड़ी हुई हैं।
जी हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश की। हालांकि इस देश से भी हमारे संबंध कुछ खास अच्छे नहीं हैं, पर एक बात है जो मन में बैठी है कि जैसे हर देश में कुछ न कुछ खास होता है, तो इस देश में क्या होगा? क्या यहां भी चीन की दीवार की तरह कोई भव्य प्राचीन स्मारक होगा, या पाकिस्तान की तरह मनोरम प्राकृतिक नज़ारे होंगे? बांग्लादेश का नाम सुन कर हमारे दिमाग में कुछ ही बातें आती हैं, जैसे तसलीमा नसरून, गैरकानूनी घुसपैठ और क्रिकेट। पर बांग्लादेश इन सब चीज़ों के अलावा भी बहुत कुछ समेटे हुए है। हम आपको बताते है इससे जुडी हुई कुछ दिलचस्प बातें –
1. बांग्लादेश को मौसमों का प्लेग्राउंड कहा जाता है, क्योंकि यहां चार नहीं, छह मौसम होते हैं. यहां इन छह मौसमों को ग्रीस्मो, वर्षा , शरत, हेमन्तो, शीत और बशोंतो के नाम से जाना जाता है।
2. इस देश में हर रोज़ लगभग दो हज़ार से ज़्यादा समाचार पत्र और पत्रिकाएं निकाली जाती हैं, पर आपको ये जान कर आश्चर्य होगा कि पूरे देश की रीडरशिप मात्र 15 प्रतिशत है।
3. इस देश में मुसलमान कुल जनसंख्या के 88.3 प्रतिशत आबादी के साथ बहुसंख्यक हैं. बांग्लादेश में मुसलमानों का एक बड़ा भाग सुन्नी समुदाय का है, जबकि बहुत कम ही लोग यहां शिया हैं. हिन्दुओं की आबादी इस देश में करीब 10.5 प्रतिशत है।
4. यहां की भौगोलिक स्थिति और जैविक संरचना के कारण यहां निरंतर बाढ़ और चक्रवात आते रहते हैं. यहां समतल क्षेत्र ज़्यादा है और ये नदियों से भी घिरा हुआ है, इसलिए यहां हिमालय से निकलने वाली नदियां अकसर बाढ़ का कारण बनती हैं।
5. इस देश के उत्तर पूर्वी इलाके में बसे पहाड़ी क्षेत्र Sylhet में कई ऐसी पहाड़ियां हैं, जो यूरोप में पायी जाने वाली पहाड़ियों से बिलकुल मेल खाती हैं।
6. महास्थानगढ़ शहर यहां का सबसे पुराना और मशहूर टूरिस्ट पॉइंट है. इस देश में पुरातत्व और इतिहास से जुड़ी हुई बहुत सी जगहें थीं, पर जैसा हमने बताया कि निरंतर बाढ़ और मौसम से यहां बहुत कुछ बर्बाद हो चुका है।