बनाना स्क्रब से पाएं खूबसूरत और चमकदार त्वचा

Lifestyle

केला सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है और ना केवळ सेहत के लिए बल्कि केला स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। केले में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को जवां बनाये रखते हैं और स्किन से दाग-धब्बों को हटाते हैं। केले में अच्छी मात्रा में फास्फोरस और पोटेशियम होता है जिससे स्किन में कसाव आता है। केले के बने स्क्रबर और मास्क से खूबसूरत स्किन पायी जा सकती है तो आइये जानते हैं कैसे बनाये बनाना स्क्रब:

बनाना और ओटमील स्क्रब:
इस स्क्रब को बनाने के लिए ¼ केला, चुटकी भर जायफल पाउडर और एक छोटा चम्मच ओटमील लें। इन सब को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को चहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो दें।

केले और दूध से बना स्क्रब:
इस स्क्रब को बनाने के लिए एक केले को मैश कर लें और इसमें एक चम्मच दूध और एक चम्मच बेसन मिलाएं। अब तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इससे अपने चहरे और हाथों पर मालिश करें। 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो दें। इसके बाद चेहरे और हाथों पर नारियल का तेल लगाएं।

बनाना चॉकलेट स्क्रब:
इस स्क्रब को बनाने के लिए ½ केला में एक चम्मच दही, 2 क्यूब्स चॉकलेट और एक चम्मच नमक को मिला लें। अब इन सब को मिलाकर दस सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रखें। इसके ठंडा होने के बाद इसे अपने फेस पर लगाएं। फिर चहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद 2 मिनट के लिए स्क्रब करें और ठंडे पानी से धो दें।