शादी जीवन का एक ऐसा पड़ाव है। जिसके आगे लडक़ा और लडक़ी दोनों की पूरी जिंदगी ही बदल जाती हैं। कुछ सालों पहले तक सिर्फ लडक़े ही लड़कियों से सवाल पूछा करते थे। लड़कियां सिर्फ लडक़ों के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देना ही सही मानती थी। लेकिन अब समय बदल गया है।
अब लड़कियां भी लडक़ों के स्वभाव और उनकी सोच को जानने के लिए उनसे सवाल पूछना पंसद करती है। यह जानकर आप चौंक गये होंगे। लेकिन ऐसा अभी हुए एक सर्वे में साबित हुआ हैं। आइए आपको बताएं कि एक लडक़ी क्या सवाल पूछ सकती हैं आपसे
अधिकांश लड़कियां यह जानने की कोशिश करती हैं कि लडक़े एकल परिवार में रहते है या संयुक्त परिवार में रहते हैं।
30 से 40 प्रतिशत लड़कियां यह जानना चाहती है कि क्या लडक़े शादी बाद उनको सर्विस करने देंगे या नहीं। अगर आपका जवाब हां में है तो समझिए आपको आधा काम हो गया।
अधिकांश लड़कियां लडक़ों से यह जानना चाहती है कि क्या उनको खाना बनाना आता है या नहीं। अगर नहीं आता है तो सीख लें। ताकि परिवार को चलाने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो। या यूं भी कह सकते हैं कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता हैं।