भीगी किशमिश खाने के फायदे…

Lifestyle

यूंतो किशमिश कई लोगों को पसंद है, लेकिन कई लोग ड्राई फ्रूट की तुलना में इसे कमतर आंकते हैं। इसी वजह से इसे खाना भी पसंद नहीं करते।

किशमिश के अलग-अलग फायदे
यूं तो किशमिश कई लोगों को पसंद है, लेकिन कई लोग ड्राई फ्रूट की तुलना में इसे कमतर आंकते हैं। इसी वजह से इसे खाना भी पसंद नहीं करते। लेकिन आपको जब इसकी खासियतों का पता चलेगा तो न सिर्फ आप इसे खाना पसंद करेंगी बल्कि अपने नियमित जीवनशैली में इसे सम्मीलित भी करेंगी। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि सूखे और भीगे किशमिश के अलग-अलग फायदे होते हैं।

भीगे किशमिश पौष्टिक तत्वों का स्रोत
भीगे हुए किशमिश आयरन, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं। इसलिए इन्हें हेल्दी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसमें प्राकृतिक शुगर भी बहुतायत में मौजूद होता है। किशमिश वास्तव में सूखे हुए अंगूर होते हैं। ये कई रंगों में मौजूद होत हैं मसलन गोल्डर, हरा और काला। इसके अलावा आप कई सब्जियों के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए भी किशमिश का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बेहतर डाइजेशन
भीगे हुए किशमिश में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में न लें। इसे नियमित अपने आहार में शामिल करने से डाइजेशन की समस्या से निजात मिलता है। असल में यह फाइबर से भरपूर होता है। इसे आप एक गिलास पानी में 1 से 12 किशमिश भिगो सकते हैं जिससे पेट साफ हाता है।

बेहतर इम्युनिटी पावर
इससे इम्युनिटी भी बढ़ती है। दरअसल भीगे हुए किशमिश में सभी तरह के पौष्टिक तत्व उपलब्ध होते हैं जिसके सेवन से आपकी इम्युनिटी पावर बेहतर होती है। साथ ही यह बैक्टीरियर और संक्रमण से लडऩे में भी मदद करता है।

मुंह से बदबू
मुंह से आ रही बदबू को भी किशमिश के सेवन से खत्म किया जा सकता है। खासकर यदि किसी महिला को नियमित मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है तो उन्हें इसका उपयोग आवश्यक तौर पर करना चाहिए।

सूखे किशमिश से बढ़ता है वजन
अगर आपका बहुत कोशिशों के बावजूद वजन न बढ़ रहा हो तो आप सूखे किशमिशन को रोजाना डाइट में शामिल करें। इससे आसानी से वजन बढ़ सकता है। यही नहीं इसमें एनर्जी बढ़ाने की क्षमता भी होती है।
कैंसर के बचाव
सूखे किशमिश में इतनी क्षमता होती है कि यदि किसी के शरीर में कैंसर सेल डेवलेप हो रहे होते हैं, तो उसे रोकता है और आपको स्वस्थ बनाता है। दरअसल में इसमें केचिन्स भारी मात्रा में पाई जाती है जो कि रक्त में पाया जाने वाला पोली$फेनोलिक एंटीआक्सीडेंट है।

हाइपरटेंशन से बचाव
विशेषज्ञों का मानना है कि किशमिश के सेवन से आप हाइपरटेंशन की स्थिति से लड़ सकते हैं। जैसा कि पहले ही जिक्र किया गया है कि इसमें कई तरह के लाभदायक तत्व मौजूद होते हैं। इसी तरह इसमें पोटाशियम भी होता है। इसके सेवन से हाइपरटेंशन की स्थिति में सुधार होता है।

एनीमिया से बचाव
माना जाता है कि किशमिश के सेवन से आप अनीमिया से भी लड़ सकते हैं। असल में किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोता होता है।  साथ ही इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स भी बहुतायत में पाया जाता है। ये सभी तत्व रक्त फार्मेशन में उपयोगी हैं। इतना ही नहीं इसमें कापर भी होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद मिलती है। अत: आप इसे अपने खानपान में निश्चित रूप से सेवन करें।