उम्र को महज आंकड़ों का खेल मानने वाले उनकी सही उम्र से कम के नजर आते हैं, लेकिन कुछ लोग हैं जो उम्र से ज्यादा के दिखते हैं। दरअसल आपका खाना, आदतें और लाइफस्टाइल चेहरे पर उम्र का अक्स बनकर दिखती हैं।
लेकिन लंबी उम्र तक हेल्दी रहना आसान नहीं है तो उतना मुश्किल भी नहीं है, जितना माना जाता है। एक बात तो साफ है भले ही हम उम्र को बढ़ने से रोक ना पाएं लेकिन उसकी गति को धीमा जरूर कर सकते है। यानि हमे हमारी कुछ आदतों को सुधारना होगा। तो आइए हम आपको कुछ ऐसी आदतो के बारें में जिससे बढ़ती उम्र पर काबू पा सकते है…..
• स्वास्थ्य को कायम रखने के लिए विटामिन डी बेहद अह्म पोषक तत्व होता है लेकिन जब आप ज्यादा समय तक घूप के संपर्क में आते है तब आपकी सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है।
• चीनी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होती है ये आपके पूरे शरीर को बुरी तरह से प्रभावित करती है। ये आपके शरीर की चर्बी और आपकी उम्र को तेजी को तेजी से बढ़ाती है।
• अगर आपको दौड़ना और वर्कआउट करना पसंद है तो उसे सीमाओं में रहकर करें। आपको बता दें कि ज्यादा दौड़ने से कोलेजन टूट जाता है जिससे आपकी त्वचा ढ़िली पड़ जात है।
• जितना हो सके उतना शराब के सेवन से दूर रहें। अगर ज्यादा शराब का सेवन करेंगे तो आप की उम्र तेजी से बढ़ेगी और इससे आपकी त्वचा से नमी भी गायब हो जाती है।
• आपकी उम्र तेजी से बढ़ने की बड़ी वजह पर्याप्त नींद ना लेना भी होती है। अपनी उम्र के हिसाब से नींद लेना बहुत जरुरी होता है।