ये आदतें पहुंचा सकती है आपके दांतों को नुकसान!

Lifestyle

अक्सर आपने बड़ों को यह कहते सुना होगा कि दांतों को मजबूत रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। दांत हमारे शरीर का खासकर चेहरे का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लेकिन कुछ ऐसी गलतियां हो जाने-अनजाने में हो जाती हैं। जिसका असर हमारे दांतों पर होता हैं। इसकी वजह जवानी में ही हमारे दांत हमारा साथ छोड़ जाते हैं।

कई लोगों की आदत होती है कि खाना खाते ही ब्रश करने लग जाते हैं। यह आदत आपके दांतों को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुचाती हैं। इसलिए खाना खाने के 30 मिनिट के बाद ही ब्रश करनी चाहिए।

अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वह अक्सर एक ही जगह से ब्रश करना शुरू करते हैं। जिसकी वजह से दूसरे जगह की सफाई नहीं हो पाती हैं। इसलिए रोज जगह बदल-बदल कर ब्रश करना चाहिए।

प्रत्येक व्यक्ति का ब्रश करने का तरीका भिन्न होता हैं। दांतों को ब्रश करते समय भूलकर भी ताकत का उपयोग नहीं करें। इससे दांतों और मसूड़ों का नुकसान पहुंंच सकता हैं। ब्रश हमेशा हल्के हाथों से करें।

कुछ लोगों की आदत होती है कि ब्रश करते समय काफी समय लेते हैं। लेकिन डॉक्टर का कहना कि दांतों की सफाई के लिए दो मिनिट का समय पर्याप्त होता हैं। अधिक समय तक ब्रश करने से दांतों को नुकसान पहुंचता हैं।

ब्रश का चुनाव करते समय ध्यान दें कि वह आपके मुंह के हर कोने तक आराम से पहुंच जाए। कई बार आप भ्रमित होकर विज्ञापन में देखकर ब्रश खरीद लेते हैं। जो पूरी तरह से आपके मुंह के लिए सही नहीं होती हैं। इसकी वजह से आपके दांतों और मसूड़ों आदि को नुकसान पहुंचाता हैं।

ब्रश करने के लिए लोग अक्सर या तो अपने मुंह से बड़ा या फिर छोटे ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से ब्रश आपके मुंह के हर कोने तक नहीं पहुंच पाता है। इसके अलावा अगर आपके ब्रश के बाल हार्ड हैं तो इसकी वजह से आपके मसूड़ो को भी नुकसान हो सकता हैं।