बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है खजूर….

Lifestyle

खजूर को ड्राई फ्रूट की श्रेणी में रखा जाता है, जिसके अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। इसके अलावा ये टेस्टी भी होते है। आपको पता है खजूर से अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल रख सकते हैं। इसके लिए आपको खजूर का नियमित रूप से और सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। इसके अलावा ध्यान रखें कि इस उपाय के साथ हाई ब्लड प्रेशर के लिए डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं का नियमित रूप से सेवन करें।

आप रोज़ सुबह 3 खजूर को नाश्ते से पहले खाएं, उसके बाद तुरंत बाद गर्म पानी पी लें। ऐसा आप लगातार एक महीने तक करे। इसके अलावा खजूर का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। पेट संबंधी कैसी भी दिक्कत हो, उसमें खजूर का सेवन रामबाण इलाज सिद्ध होता है। यह पाचन शक्ति को सही कर भूख बढ़ाता है।

साथ ही खजूर खाने से कैंसर रोग नहीं होता। खजूर का यह एक ऐसा गुण है जो अधिकतर लोग नहीं जानते। महिलाओं में आजकल उदर कैंसर, यानी कि साधारण भाषा में जिसे पेट का कैंसर भी कहा जाता है, वह काफी बढ़ गया है। इस तरह के कैंसर से लड़ने में सक्षम है खजूर। और सबसे अच्छी बात यह है कि खजूर का सेवन कभी भी आप पर कोई बुरा असर नहीं छोड़ सकता है। यह पूर्ण रूप से फायदेमंद ही है। तो आप इसे अपनी रोजाना की डायट में कब से शामिल कर रहे हैं?