हम सब जानते हैं जल ही जीवन हैं। पानी हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक हैं। पानी का सही तरीके से उपयोग आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचाता हैं। इसलिए कई लोग पानी बहुत मात्रा में पानी पीते हैं। लेकिन फिर भी वह बीमार हो जाते हैं।
इसकी वजह बहुत ही छोटी सी हैं। लोग पानी तो पीते हैं लेकिन पानी कैसे पीना चाहिए। जिससे की हमारे शरीर को नुकसान की बजाए फायदा हो।
आपने देखा है कि अधिकांश लोगों खड़े होकर पानी पीते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता हैं। ऐसा आयुर्वेद का मानना हैं। खड़े होकर पानी पीने से शरीर में कई बीमारी हो सकती हैं।
अगर आप खड़े होकर पानी पीते है तो किडनी, अर्थराइटिस, पेट की बीमारी, एसिड का स्तर बढऩा, कब्ज की शिकायत आदि रहती हैं। इसकी वजह से आपको शरीर में थकावट से महसूस होती हैं। इसलिए कभी भी खड़े होकर और लगातार पानी ना पीए। इस तरह से पानी पीना बीमारियां को न्यौता देना है।