हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वो आकर्षक दिखें। आजकल युवा इस मामलें में काफी आगे हैं। अधिकतर महिलाओं और पुरुषों की यह सोच होती है कि महंगे कपड़ों में आकर्षक दिखायी देगें। खासतौर पर अपने कपड़ों पर बिना सोचे समझे पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन आप कुछ समझदारी दिखाकर फालतू पैसे खर्च होने से बचाया जा सकता हैं। आइए जाने
कभी-कभी हम कुछ ऐसे कपड़ें खरीद लेते हैं विशेष आयोजन में ही काम आते हैं। ऐसे कपड़े एक बार काम आने के बाद वॉर्डरोब में रखे रहते हैं। ऐसे में कपड़े खरीदने से पहले उसकी उपयोगिता का ध्यान रखें।
आज कल युवा फैशन की पीछे भागते हैं। लेकिन उनको समझना चाहिए कि फैशन हमेशा एक जैसा नहीं रहता हैं। इसलिए जहां तक हो सके फैशन के पीछे ना भागें। वरन अपनी आवश्यकता के हिसाब से कपड़ों को चयन करें।
कुछ लोगों की आदत होती है कि बिना आवश्यकता के भी कपड़े खरीद लेते हैं। ऐसा करके वो अपने को बड़ा दिखाना चाहते हैं। लेकिन इसको फिजूलखर्ची कहते हैं। वक्त रहते इस पर लगाम लगाने से हम काफी पैसा बचा सकते हैं।
आमतौर पर यह सोच होती है कि वो महंगे कपड़े पहनेगे तो उसमें सुंदर लगेगे। यह सोच कर वह महंगे कपड़े खरीद लेते हैं। एक दो बार पहनने के बाद कपड़ा खराब हो जाएं तो फिर दुख होता हैं। इसलिए यह सोच बदलिए कि हर महंगी चीज अच्छी होती हैं।
आज के समय में यह देखने में आता है युवा वर्ग रौब जमाने के लिए ब्रांडेड कपड़े ही खरीदना चाहता हैं। यह सही है कि उनकी क्वॉलिटी अच्छी होती हैं। लेकिन यह भी सही है हर कोई बार-बार ब्रांडेड कपड़े नहीं खरीद सकता हैं। इसलिए बाजार में और कपड़े होते हैं। जो सस्ते होने के साथ ब्रांडेड कपड़ों के समकक्ष ही होते हैं। उनको भी ट्राई करना चाहिए।