क्या आप जानते हैं पुदीना कितना फायदेमंद हैं हमारे लिए!

Lifestyle

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके फायदों के बारें में हमें पता नहीं होती और उन चीजों को उपयोग भी हम प्रतिदिन भिन्न प्रकार से करते हैं। आज बात कर रहे हैं पुदीने की। पुदीने का इस्तेमाल अधिकतर घरों में खाने का टेस्ट बढ़ाने, चटनी और कई चीजों में करते है। जितना इसका स्वाद अच्छा होता है उतना ही यह सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। आज आपको पुदीने के उन फायदों के बारें में बता रहे हैं जिनके बारें में आप नही जानते होंगे। आइए जानते हैं उन फायदों के बारें में…

बीपी कंट्रोल करने में लाभकारी

पुदीना उच्च और निम्न रक्तचाप को कंट्रोल में रखता है।अगर आपका बीपी हाई रहता है तो नमक के बिना ही पुदीने का सेवन करें। वहीं अगर बीपी लौ है तो पुदीने की चटनी में सेंधा नमक , काली मिर्च, किशमिश डालकर सेवन करें।

पीरियड्स में लाभकारी

अगर मासिक धर्म अनियमित है तो पुदीने का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। पुदीने की सूखी पत्तियों के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार खाएं। इससे अनियमित पीरियड्स की प्रॉबल्म दूर होगी।

मुंह की दुर्गंध दूर करने में फायदेमंद

मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए पुदीने की सूखी पत्तियों के चूर्ण से मंजन करें। यह न केवल आपकी सांसों को ताजा बनाता है, बल्कि दांत की कई समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

पेट के लिए हितकारी

पेट की समस्याओं से बचने के लिए पुदीने का किसी न किसी रूप में प्रतिदिन सेवन करते रहना चाहिए। पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर उसमें नींबू और शहद मिलाकर सेवन करें। इससे पेट की कई समस्याएं दूर होगी।