आपने देखा होगा कि कुछ लोग सोते समय अचानक उठ जाते है या उनके शरीर में झटके आने लगते है या जोर-जोर से बड़बड़ाने लगता है। लेकिन ऐसा हर वक्त नहीं होता है। जब आदमी कोई सपना देख रहा हो तभी ऐसी गतिविधियां होती है। इस बीमारी को हाइपेनिक जर्क के नाम से जाना जाता हैं।
इस बीमारी में आप यह नहीं समझ पाते कि आप सो रहे है या जाग रहे हैं। इस वजह से कभी आप बिस्तर से नीचे गिर जाते हैं तो कभी जोर से चिल्ला उठते हैं और आपकी नींद खुल जाती है। इसे ही हाइपेनिक जर्क कहते हैं। इसकी मुख्य वजह चिंता और अवसाद है।
इसके अलावा दिगाम को राहत देने के बजाए देर रात तक काम करना या देर तक टीवी देखना आदि डिसऑर्डर को बढ़ाता हैं। दिमाग को वह हिस्सा जो बॉडी के मूवमेंट को बढ़ाता है। वह इसके प्रति उत्तरदायी होता है।
अल्कोहल का अधिक उपयोग भी इसका कारण हो सकता है। इस बीमारी का कोई इलाह नहीं है। केवल रात के समय दिमागी गतिविधियों में कमी करके, नशे का कम इस्तेमाल ही इसका एकमात्र उपाय है।