खीरा का सेवन करें और रहें हेल्दी

Lifestyle

इस बात से तो हम सभी वाकिफ है कि खीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। खीरा ना केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी है। गर्मियों में खीरे का सेवन करने शरीर में ताजगी का एहसास बना रहता है। खीरे के सेवन से कई तरह कि बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते है खीरे से होने वाल फायदों के बारे में..

-खीरे में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन-तंत्र स्वस्थ रहता है।

-खीरे में प्रचुर मात्रा में एन्ज़ाइम इरेप्सिन पाया जाता है, जो आंत के कीड़ों से दिलाता है निजात दिलाता है।

-खीरे रक्तचाप को संतुलित रखने में सहायक होता है।

-डायबिटीज से परेशान लोग यदि खीरे का नियमित सेवन करते हैं तो उनका शुगर नियंत्रित रहता है।

-ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और गर्भाशय के कैंसर से बचाता है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

-खीरे में सिलिकन व सल्फर बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं।
-खीरे का नियमित सेवन से मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

-जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन लोगों के लिए खीरे का सेवन काफी फायदेमंद रहता है।

-खीरे में सीलिशिया प्रचुर मात्रा में होता है। इससे जोड़ों को मजबूती मिलती है और टिशू परस्पर मजबूत होते हैं। गाजर और खीरे का जूस मिलाकर पीने पर गठिया बाय रोग में मदद मिलती है। इससे यूरिक एसिड का स्तर भी कम होता है।