फास्ट फूड भले ही आपको पसंद हो, और इसका आप प्रतिदिन खाते भी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि प्रतिदिन नूडल्स का सेवन आपकी सेहत को खराब कर सकता है। विज्ञापनों ने नूडल को आम आदमी के काफी करीब पहुंचा दिया हैं। जिसकी वजह से यह बच्चों में काफी लोकप्रिय हैं। हम सब भी बच्चों को नूडल्स देकर निश्चित हो जाते हैं। क्या आप जानते हैं नूडल्स खाना सेहत के लिए खराब हैं। अगर आप भी रोजाना नूडल्स का उपयोग ब्रेकफास्ट में करते हैं। तो सावधान हो जाए। ऐसा करके आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार नूडल्स में सीसे की मात्रा अधिक पायी जाती हैं। अगर आप इसका लम्बे समय तक उपयोग करते हैं तो आप किसी गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं। सीसा युक्त नूडल्स खाने से शरीर में खून की कमी, जोड़ों में दर्द, याद्दाश्त कमजोर होना, सीखने में अरुचि होना, सुनने में क्षमता में कमी आदि परेशानियां का सामना करना पड़ सकता हैं।
नूडल्स बनाने में मैदा का उपयोग होता हैं। नूडल्स के नियमित उपयोग से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ज्यादा मैदा का उपयोग करने पर जोड़ों का दर्द, शरीर में सुस्ती, नींद में कमी और लिवर में खराबी आदि परेशानियों हो सकती हैं।