खाली पेट कसरत करने के कुछ अनोखे फायदे

Lifestyle

सभी जानते हैं कि व्यायाम करना हेल्थ के लिए लाभकारी होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि व्यायाम करने का सबसे ज्यादा फायदा कब मिलता है। एक शोध किया गया जिसमें कुछ लोगों को दो समूह में बांटा गया।

एक समूह को बिना कुछ खाएं यानी खाली पेट एक घंटे तक वॉक कराया, दूसरे समूह को हॉई कैलोरी और भरपूर कार्बोहाइर्डेट का नाश्ता लेकर दो घंटे तक वॉक कराया। इसके बाद दोनों के खून के नमूने लेकर जांच किया तो पाया कि दोनों के खून में वसा काफी अलग थी।

शोध से पता चला कि जिन लोगों ने खाली पेट व्यायाम किया था, उनके खून में दो जीन पीडीके 4 और एचएसएल की वृद्धि हुई थी, वहीं नाश्ता करके व्यायाम करने वालों के खून में इसकी कमी पाई गई।

इससे यह पता चलता है कि खाली पेट व्यायाम करना सेहत के लिए गुणकारी होता है। अगर को भी व्यायाम का फायदा चाहिए तो आप भी बिना कुछ खाएं व्यायाम करें। क्योंकि आपको नाश्ता करने के बाद व्यायाम करना बेकार हो जाएगा।