चेहरे पर लगाएं ग्रीन टी और पाएं ये फायदे

Lifestyle

ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रीन टी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ग्रीन टी बहुत सी स्किन समस्याओं को दूर करती है। आइए जानिए हैं कैसे:

पिम्पल्स को दूर करे:
गर्मियों में मिट्टी और पसीने की वजह से स्किन पर पिम्पल्स होने लगते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ग्रीन टी को पानी में उबालें और ठंडा होने पर उसमें 2 चम्मच दही मिलाकर अच्छे से पेस्ट की तरह बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपके पिम्पल्स जल्द ही दूर होने लगेंगे।

उम्र छुपाती है:
किसी भी महिला को अपनी उम्र दिखाना अच्छा नहीं लगता है। अगर आप भी अपनी उम्र को छुपाना चाहते हैं तो ठंडी ग्रीन टी में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं और रात को सोने से पहले इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। सुबह ठंडे पानी से चेहरा धोएं। कई दिन तक रोजाना ऐसा करें।

खूबसूरत त्वचा:
अगर आप सुन्दर, बेदाग त्वचा पाना चाहते हैं तो ग्रीन टी में थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें ताकि टी अपना रंग छोड़ना शुरू कर दें। अब कॉटन की मदद से इससे पूरे चेहरे की सफाई करें। रोजाना ऐसा करने से आप खूबसूरत त्वचा पा सकते है।