ऊँगली चटकाने के कुछ नुकसान

Lifestyle

हर दूसरे व्यक्ति को उंगलियां चटकाने की आदत होती है। अक्सर लोग उंगलियों को चटकाते रहते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से लोगों को अपनी थकावट से आराम मिलता है जबकि ऐसा नहीं है क्यूंकि उंगलियों को चटकाने से गठिया होने का डर रहता है। उंगलियां चटकाने से जोड़ों में खिंचाव आता है और हड्डियां एक दूसरे से दूर खींचती हैं। तो आइये जानते हैं उंगलियां चटकाने के नुकसान:

  • जोड़ों में एक विशेष प्रकार का द्रव पाया जाता है जो दो हडि्डयों के जोड़ पर ग्रीस के जैसे काम करता है और हडि्डयों को आपस मे रगड़ खाने से रोकता है। लेकिन उंगुलियों को चटकाने से वो द्रव कम होने लगता है।
  • उंगलियों को चटकाने से जोड़ों के आसपास की मसल्स और हाथों को आराम मिलता है, इसलिए लोग उंगलियां चटकाते रहते हैं। लेकिन उंगलियां चटकाने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
  • उंगलियों की हड्डियों को चटकाना गठिया रोग का कारण बनता हैं, इस समस्या का सामना बुजुर्गों को अधिक करना पड़ता है।