खूबसूरती एक ऐसी चीज है जो हमें न केवल अच्छी और एट्रैक्टीव पर्सनेल्टी प्रदान करती है बल्कि हमारा आत्मविश्वास भी बढाने में मदद करती है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं आकर्षक दिखने के लिए मेकअप का सहारा लेती है। लेकिन क्या आप जानती है आपकी सुंदरता तभी उभर कर आती है जब सबकुछ परफेक्ट हो। मेकअप की अधिकता या कमी के कारण आप निंदा का पात्र बन सकते है। मेकअप ऑंख और चेहरे के अन्य भाग के समान होठ का मेकअप भी महत्वपूर्ण होता है।
होठ को आकर्षक दिखाने के लिए आप उत्तम किस्म की लिप्सटिक या कलर लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें, इनको इस्तेमाल करने का भी एक तरीका होता है। आइए जाने लिपस्टिक लगाने का सही तरीका-
सबसे पहली बात तो यह है कि आप हमेशा अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखकर बाजार से लिपस्टिक खरीदें। इसके लिए स्किन टोन कूल है तो आप रेड, पेस्टल एवं ऑरेंज रंग लिपस्टिक, वॉर्म टोन है तो रेड, ऑरेंज़,पिंक लिपस्टिक और न्यूट्रल टोन है तो आपको हर रंग की लिपस्टिक सूट करेगी।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक चले तो, होठो पर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लगाएं।
लिप बाम लगाने के बाद आप अपने लिप्स की डेड सेल्स को टूथब्रश की मदद से बाहर निकाल लें। ऐसा करने से आपके लिप्स सॉफ्ट हो जाएंगे।
इसके बाद आप लिपस्टिक अप्लाइ करने से पूर्व अपने होंठों पर कंसीलर या पाउडर की एक थीन लेयर लगाएं। ऐसा करने के लिए आप लिप ब्रश का इस्तेमाल करें।
अंत में लिपलाइनर की मदद से होठो को आउट लाइन करें। अब आउटलाइन वाले एरिया में लिपस्टिक फिल करें।