होममेड स्क्रब से पाएं ग्लोइंग स्किन

Lifestyle

स्क्रब हमारी ब्यूटी को बढ़ाने का काम करता है। स्क्रब स्किन की गहरी सफाई कर ब्लैकहेड्स और गंदगी को निकालता है। इसलिए स्क्रब का उपयोग कर ग्लोइंग स्किन पायी जा सकती है। लेकिन इसके लिए आपको मार्किट में पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है क्यूंकि आज हम आपको कुछ ऐसे स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप घर पर बना सकते हैं और खूबसूरत स्किन पा सकते हैं। इन स्क्रबस के कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होंगे। तो आइये जानते हैं कैसे बनाये ये स्क्रब:

केला और चीनी से बना स्क्रब:
इस स्क्रब को बनाने के लिए आधा केला मैश करें और उसमें एक छोटा चम्मच चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। अब इससे स्क्रब करें और दस मिनट बाद फेस को धोलें। ये स्क्रब ड्राई स्किन के लिए बेस्ट है।

कीवी स्क्रब:
इस स्क्रब को बनाने के लिए एक किवी को छिलकर अच्छे से मैश करें। इसमें 2 छोटे चम्मच चीनी और 2 बूंद ऑलिव ऑयल मिलाकर लगा लें। 5 मिनट बाद फेस धो लें। ये स्क्रब ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट है।

शहद और चीनी से बना स्क्रब:
इस स्क्रब को बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में 1 चम्मच चीनी मिलाएं। इसे स्क्रब को अपने फेस पर लगाएं और पांच मिनट बाद फेस को धोलें। ये स्क्रब हर तरह की स्किन के लिए बेस्ट है।