चमड़े के जूतों का ऐसे रखें ख्याल!वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या, खान-पान और मानसिक तनाव की वजह से वक्त से पहले ही अधिकांश लोगों के सफेद बाल होने लगे हैं। जबकि प्राचीन समय में सफेद बाल बुजुर्ग अवस्था में आते थे। इस वजह से वृद्धावस्था की निशानी मानी जाती हैं।
ऐसे में खुद को जवान बनाए रखने के लिए लोग हेयर कलर और हेयर डाई का उपयोग करते हैं। हेयर डाई का उपयोग करते समय कई बार चेहरे पर डाई के धब्बे रह जाते हैं। जिनको जाने में तीन से चार दिन का समय लगता हैं। जिसकी वजह से लोग घर से बाहर निकलने से घबराते हैं। आइए आपको बताएं हेयर डाई से होने वाले धब्बों से छुटकारा पाने के कुछ उपाय।
अगर हेयर डाई लगाने के बाद आपके चेहरे या गर्दन पर धब्बे रह जाते हैं। नेल पॉलिश को हटाने के लिए नेल पॉलिश रिमूवर आता हैं। उसका आप उन धब्बों पर रुई का उपयोग कर उस जगह पर रगड़े। ऐसा करने से निशान गायब हो जाएंगे।
नेल पॉलिश रिमूवर का उपयोग करने से पहले छोटे से हिस्से में इसको लगाकर देखें। कहीं आपको एलर्जी तो नहीं हो रही हैं। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको काफी परेशानी हो सकती हैं।