हर व्यक्ति को अपने बालों से प्यार होता हैं। खासकर लड़कियां तो अपने बालों की विशेष केयर करती हैं। क्योंकि लडक़ी की खूबसूरती में बालों का विशेष जगह होती हैं। आधुनिक दौर में लड़कियां वक्त और माहौल के हिसाब से अपने बालों का अदांज चैंज करती रहती हैं। उनके बालों का अंदाज परिवर्तन करने से उनके एटिट्यूड और कांफिडेंस में भी काफी बदलाव दिखाई देता हैं। लेकिन आमतौर पर लड़कियां जिस तरह के हेयर स्टाइल को अपनाती है उससे उनके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता हैं।
जो लड़कियां अपने बाल स्ट्रेट रखती हैं। वह लड़कियां आत्मनिर्भर और नियम कायदों का पालन करने वाली होती हैं।
जो लड़कियां अपने बाल घुंघराले रखना पंसद करती हैं। वो स्वभाव से रोमांटिक होती हैं। ऐसी लड़कियां अपने लुक नेचर से दूसरे व्यक्ति को अपनी और आकर्षित करने में माहिर होती हैं। ये अपना हर काम तेजी से निपटाने में विश्वास रखती हैं।
जो लड़कियां अपनी हेयरस्टाल बॉब्ड रखती हैं। ऐसी लड़कियां खुशमिजाज होती है इनके साथ रहने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं होता हैं।
जो लड़कियां अपने बालों का स्टाइल पिक्सी कट रखती हैं। ये लड़कियां स्वभाव से काफी हंसमुख होती हैं। साथ ही काफी फ्रेंडली होती हैं।