मैदा सेहत के लिए हानिकारक

Tech World

अक्सर हमारे बड़ी बुजुर्ग और डॉक्टर्स हमे मैदा से बानी चीज़े खाने कि लिए मना करते है, वैसे तो मैदा गेहूं का आटा ही होता है,लेकिन इसमें से फाइबर को समाप्त कर दिया जाता है। मैदा बनाते समय इसमें हानिकारक तत्व मिला दिये जाते है जो हमारी सेहत के लिये काफी नुकसानदायक होते है। मैदा हडिडयों को कमजोर करने के साथ साथ शरीर में बहुत सी बीमारियों के पनपने का जिम्मेदार होता है।

* मैदा बनाते वक्‍त इसमें से प्रोटीन निकल जाता है और यह एसिडिक बन जाता है जो हड्डियों से कैल्शियम को खींच लेता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
* बहुत ज्यादा मैदा खाने से शरीर का वजन बढ़ना शुरु हो जाता है और आपके शरीर में वसा की मात्रा बढ़ने लगती है।

* मैदा पेट के लिये इसलिए खराब होता है क्‍योंकि इसमें बिल्‍कुल भी फाइबर नहीं होता, जिससे कब्ज होने की पूरी संभावना है।

* मैदा से हृदय से संबंधित रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। मैदे को नियमित खाते रहने से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और बार-बार बीमार होने की संभावना बढ़ने लगती है।

* यदि आपके जोड़ों में अक्सर दर्द बना रहता है तो मैदा का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए।