केलिफोर्निया के सनडिएगो में मकामे मैनर हॉरर हाउस को दुनिया का सबसे डरावना घर मन जाता है बल्कि सबसे डरावनी जगह भी माना जाता है। आपको शायद न पता हो की यहां जाने वाले की उम्र 21 साल के ऊपर होनी चाहिए। इसके आलावा आपको खुद को फ़ीट साबित करने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट भी दिखाना पडेगा। लेकिन इसके अंदर जाने के लिए कोई पैसे नहीं लगते बल्कि फ्री में आपको यह हॉन्टेड हाउस घुमाया जाएगा।
यहां आने वाले लोगो को पहले इस घर का सदस्य बनाया जाता है। और फिर उन्हें जंजीरो में जकड़ कर काफी दुःख पहुचाया जाता है। अगर आप यहां से बचकर आगे भी निकल जाते है तो वहां आपको सांपो से भरे पिंजरे में आपको कैद कर खून से भरे हुए टेंक में डुबोया जाता है। अंदर आने के बाद यहां पर लोग अपने लिए रहम की भीख मांगते है। लेकिन कोई उनको निकलने वाला वहां नहीं होता बस ख़ौफ़ होता है ख़ौफ़।
यह हॉन्टेड हाउस एक थीं पर आधारित है हर साल इस घर की थीं बदल दी जाती है। ताकि लोगो को हर बार नए दर का एहसास हो। सभी का कहना यह है की यहां कोई आठ घण्टे नहीं बिता सकता क्योंकि इंसान यहां 2 या 3 घण्टे में ही जोर जोर से चिल्लाने लगता है। इस घर को बनाने में 5 लाख डॉलर लगे है। सबसे बड़ी बात तो यह है की इतना डरवना होने के बाद भी यहाँ पर लोगो की भीड़ लगी रहती है। लोग लाइन में लगे रहते है सिर्फ इस घर में जाने के लिए। अंदर जाते वक्त लोग काफी खुश होते है लेकिन वहाँ से चिल्लाते हुए ही बाहर आते है।