दाग-धब्बो से छुटकारा दिलाएगा शहद

Lifestyle

सुंदर खिला निखरा हुआ चेहरा किसको नहीं पसंद, हम सभी अपने चहरे को निखारने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते है। ज्यादा देर में धूप में रहने और धूल मिट्टी के कारण चेहरे कि त्वचा खरब होने लगती है, जिसके कारण पिम्पल्स होते है और चेहरे कि सुंदरता खो जाती है। इनके कारण आपकी सौन्दर्यता पर दाग लग जाता है। लेकिन आप घर बैठे शहद के इस्तेमाल से इस समस्या से निजात पा सकती है। आज हम आपको शहद के ब्यूटी फायदों के बारे में बताएंगे।

1. होंठों को बनाएं मुलायम – फटे होंठों से परेशान है तो शहद का इस्तेमाल करें। होंठों पर शहद लगाएं। इसके अलावा बादाम के पेस्ट में शहद को मिलाकर होंठों पर लगाएं। इससे होंठ मुलायम होंगे।

2. दाग-धब्बों को करें दूर – त्वचा पर शहद का इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसके अलावा डेड स्किन से छुटकारा मिलता है। एेसे में चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए शहद लगाएं।

3. बंद पोर्स को खोलें – धूल-मिट्टी के कारण चेहरे के पोर्स बंद हो जाते है। शहद का इस्तेमाल करने से रोम छिद्र खुल जाते हैं। इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर जमी गंदगी को दूर करते है।

4. हेयर कंडीशनर – शहद बालों के लिए भी फायदेमंद है। शहद को आप नैचुरल हेयर कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है। गरी के तेल में शहर मिलाकर बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को धो लें। इससे बाल सॉफ्ट और मजबूत होंगे।

5. सनर्बन – गर्मियों में सनर्बन से त्वचा को बचाने के लिए शहद यूज करें। इसमें मौजूद तत्व हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाते है। दिन में एक बार शहद से मसाज करें।