भूलने की बीमारी से कैसे बचे

Lifestyle

चीजों को रखकर भूल जाना, किसी जरूरी बात का दिमाग से निकल जाना, बातचीत करते समय विषय का ध्यान से हट जाना, नामों का याद न रहना, दिनचर्या में उपयोग में होने वाली छोटी-छोटी बातें भी याद न रहना। आजकल की इस भाग-दौड़ जिदंगी में इंसान के दिमाग पर इतना प्रेशर रहता हैं कि कहीं काम तो भूल ही जाता हैं और धीरे-धीरे वह इसे आदत बना लेता हैं ओर वह चीजें भूलने लग जाता हें, तो इस बीमार से निजात पाने के लिए कुछ ऐसा….

1. अगर आपकी याददाश्त कमजोर है तो गेहूं के जवारे का जूस पीएं। गेहूं से बने जूस में शक्कर और बादाम मिलाकर पीने से भी स्मरण शक्ति बढ़ती है।

2.अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स व विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर में मौजूद प्राकृतिक रसायनों को रोककर रोगों की रोकथाम करते हैं। इसलिए रोजाना अखरोट के सेवन से याददाश्त बढ़ती है।

3.लाल और नीले रंगों के फलों का सेवन भी याद्दाशत बढ़ाने में सहायक होता हैं। जैसे सेब और ब्लूबेरी खाने से दिमाग तेज और भूलने की बीमारी दूर होती है।

4. याददाश्त तेज करने के लिए ब्राह्मी का रस या चूर्ण पानी या मिश्री के साथ लेने से फायदे होता है और इसके तेल से मालिश करने से दिमाग मजबूत होता रहता है।
5. सब्जी के रूप में बैंगन का सेवन करना काफी फायदेमंद होता हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व दिमाग के टिशू को स्वस्थ्य रखने में मददगार होते हैं। इसके साथ ही चुकंदर और प्याज भी दिमाग बढ़ाने का काम करते हैं।