आपने देखा है कि कुछ लोग जल्द ही घबरा जाते हैं। काम का अधिक प्रैशर आने या नौकरी के इंटरव्यू के समय ये लोग अधिक नर्वस हो जाते हैं। जिसकी वजह से ऐसे लोग सफलता के लिए आए मौके को छोड़ देते हैं। चाहे परिस्थिति कितनी ही खराब आए व्यक्ति को अपने ऊपर आत्मविश्वास रखना चाहिए। कुछ टिप्स है जिनको अपनाकर आप नर्वसनेस को दूर कर सकते हैं।
आप किसी भी प्रकार के कार्य को करने के लिए तैयार रहें। कभी भी यह विचार अपने मन में ना आने दे। कि आप यह काम नहीं कर सकत हैं। ऐसा करने से तनाव आप पर हावी नहीं होगा।
खाली समय में भी व्यर्थ की बातों पर ध्यान नहीं दे। ऐसा करने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती हैं और तनाव बढ़ सकता हैं।
हमेशा सकारात्मक सोचे। कुछ लोग होते हैं जो किसी काम को शुरू करने से पहले ही यह धारणा बना लेते हैं कि वो इस काम के लिए सही नहीं हैं। इसकी वजह से उनका आत्मविश्वास डगमगा जाता हैं। हमेशा किसी भी काम को शुरू करते समय यह सोचे कि आप से बेहतर कोई व्यक्ति इस काम को नहीं कर सकता हैं।
जब भी आपको ऐसा लगे कि आप नर्वस या आत्मविश्वास खो रहे है तो आप किसी काम में व्यस्त हो जाए। जैसे गाने सुनें, या किताबें पढ़े या कहीं पर घूम आए। जिससे दिमाग रिलेक्स होगा। साथ ही आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।