गुजरात के कप्तान सुरेश रैना ने IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले रैना विराट कोहली से 12 रन पीछे थे। विराट कोहली ने IPL में खेले 131 मुकाबलों में 4110 रन बनाए हैं वहीं रैना ने इस मैच से पहले खेले 143 मुकाबलों में 4098 रन बनाए थे।
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 139 मैचों में 3877 रन बनाए हैं। रोहित ने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।
उन्होंने 131 मुकाबलों में 3634 रन बनाए हैं। वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज और आरसीबी के ओपनर क्रिस गेल 3458 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।