IPL 10 : मैच ख़त्म होने के बाद धोनी से कुछ इस अंदाज में मिली प्रीति

Sports

किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10वें सत्र की शुरुआत धमाकेदार की है। ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली टीम ने स्टीवन स्मिथ और महेंद्र सिंह धोनी स्टारर पुणे सुपरजॉएंट्स को छह विकेट से हरा दिया। इस दौरान टीम को  चीयर करने पहुंची प्रिटी जिंटा की खुशी देखते बन रही थी।

उन्‍होंने मैच जीतने के बाद विपक्षी टीम के कप्तान स्मिथ और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात भी की। खासतौर पर धोनी से काफी देर तक बात करते दिखीं।