IPL 10 : रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने नाइट राइडर्स को हराया

Sports
मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हरा दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट 178 रन बनाए थे। इसके जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने 1 बाल शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। केकेआर की तरफ से मनीष पांडेय ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाये थे।
क्रिस लिन ने 32 रन और गौतम गंभीर ने 19 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। लसिथ मलिंगा ने 2 विकेट हासिल किए जबकि मैक्लेनघन और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिला था। जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवर मे 6 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुंबई इंडियंस की ओर से नितीश राणा ने 50 रन की बेहतरीन पारी खेली। आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या (11 गेंद 29) ने मुंबई को बेहतरीन जीत दिलाते हुए सभी को चौंका दिया।