हर चीज़ के कुछ ना कुछ नियम होते है, ठीक उसी तरह से खाने के भी कुछ नियम होते है। आपका यह जानना जरुरी है की आप जिस तरह से खाना खाते हैं वो ढंग कितनी सही है? आइए जानते है खाने से जुड़े कुछ नियमों के बारें में…
– सब्जियों को पकाने के लिए इन्हें पानी में ज्यादा देर तक भिगोकर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से इसके विटामिन प्रभावित होते हैं। सब्जियों को केवल भाप से पकाना ही ठीक रहता है।
– सब्जियों के छिलके नहीं उतारें। छिलके निकालने से इसके सारे पोषक तत्व भी निकल जाते हैं।
– जिस पानी में आप सब्जियों को धोते हैं, उस पानी को फेंकना नहीं चाहिए बल्कि उसका इस्तेमाल दाल में किया जा सकता है। इससे दाल सेहतमंद होती है।
– जब भी सलाद या फल खाने का मन करे तो उसे पहले से काटकर ना रखें। ऐसा करने से इसके सारे विटामिन खत्म हो जाते हैं। इसलिए खाने से तुरंत पहले ही इसे काटें।हर चीज़ के कुछ ना कुछ नियम होते है